बिकनी और किसिंग सीन से तमन्ना को परहेज

मुंबई:अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को किसिंग सीन से परहेज है. वह चाहतीं हैं कि भविष्य में भी वे ऐसे सीन से दूर ही रहें. एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए तमन्ना ने कहा कि वे कभी भी फिल्मों में बिकनी और किसींग सीन नहीं करना चाहती. इस दृश्यों से उन्हें काफी असहज मससूस होता […]
मुंबई:अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को किसिंग सीन से परहेज है. वह चाहतीं हैं कि भविष्य में भी वे ऐसे सीन से दूर ही रहें. एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए तमन्ना ने कहा कि वे कभी भी फिल्मों में बिकनी और किसींग सीन नहीं करना चाहती.
इस दृश्यों से उन्हें काफी असहज मससूस होता है. तमन्ना ने कहा, ‘‘मैं फिल्में अपने परिवार के साथ देखती हूं. इसलिए मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहती, जिसे करने में मैं सहज महसूस न करुं. सेक्स कॉमेडी फिल्मों के लिए एक बाजार है. दर्शकों का एक वर्ग इस तरह की फिल्में पसंद करता है. मुझे रोमांटिक-कॉमेडी, कॉमेडी और भावनात्मक फिल्में देखना और करना पसंद है.’’
फिल्म ‘हमशकल्स’ में मुख्य किरदार निभा रहीं बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता बिकनी में नजर आएंगी, जबकि तमन्ना इसे पहनने को राजी नहीं हैं. तमन्ना ने कहा, ‘‘मैंने फिल्म में शॉर्ट्स पहनी हैं, बिकनी नहीं. मैंने बिकनी न पहनने और पर्दे पर किसिंग सीन न देने का नियम बनाया है. मैं इसपर कायम रहूंगी. मैं ऐसा कुछ नहीं करुंगी, जिसे लेकर मैं सहज नहीं हूं.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




