तापसी पन्नू और विक्की कौशल को बिग बी से मिला ये खास तोहफा, ऐसे जाहिर की खुशी

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘‘मनमर्ज़िया’ में तापसी पन्नू और विक्की कौशल के अभिनय की सराहना करते हुए दोनों को हस्तलिखित सराहना पत्र भेजे. अभिनेता ने ट्विटर पर बिग बी द्वारा भेजे हस्तलिखित सराहना पत्र और गुलदस्ते की तस्वीर साझा की. कौशल ने लिखा, ‘मेरी लिए यह बहुत मायने रखता है. हस्तलिखित सराहना […]
मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘‘मनमर्ज़िया’ में तापसी पन्नू और विक्की कौशल के अभिनय की सराहना करते हुए दोनों को हस्तलिखित सराहना पत्र भेजे. अभिनेता ने ट्विटर पर बिग बी द्वारा भेजे हस्तलिखित सराहना पत्र और गुलदस्ते की तस्वीर साझा की. कौशल ने लिखा, ‘मेरी लिए यह बहुत मायने रखता है. हस्तलिखित सराहना पत्र और गुलदस्ते के लिए शुक्रिया बच्चन सर.’
फिल्म ‘पिंक’ में अमिताभ के साथ काम कर चुकी तापसी पन्नू ने भी पत्र और गुलदस्ते की तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा, ‘‘आखिरकार, यह पत्र. एक मील का पत्थर हासिल कर लिया.’
https://www.instagram.com/p/BnlRRc3hJjg/?utm_source=ig_embed_loading
https://www.instagram.com/p/BnjYp5sARkX/?utm_source=ig_embed_loading
‘मनमर्ज़िया’ में अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म त्रिकोणिय प्रेम कहानी है. अमिताभ इससे पहले राजकुमार राव, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, सुशांत सिंह राजपूत, कंगना रनौत और रणदीप हुड्डा को भी हस्तलिखित सराहना पत्र भेज चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




