लापरवाही एक धीमा जहर : अभिषेक बच्चन

नयी दिल्ली : अभिषेक बच्चन का कहना है कि बड़े पर्दे पर लगातार नजर आने से कहीं अधिक प्रासंगिक होना आवश्यक है. ‘युवा’,‘गुरु’, ‘बंटी और बबली’ और ‘बल्फमास्टर’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले अभिनेता ने बड़े पर्दे से थोड़े समय के लिए दूरी बनाने का निर्णय लिया था. अभिषेक ने दिए साक्षात्कार में कहा, […]
नयी दिल्ली : अभिषेक बच्चन का कहना है कि बड़े पर्दे पर लगातार नजर आने से कहीं अधिक प्रासंगिक होना आवश्यक है. ‘युवा’,‘गुरु’, ‘बंटी और बबली’ और ‘बल्फमास्टर’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले अभिनेता ने बड़े पर्दे से थोड़े समय के लिए दूरी बनाने का निर्णय लिया था. अभिषेक ने दिए साक्षात्कार में कहा, ‘मुझे लगा कि मैं अपने काम को लेकर लापरवाह होता जा रहा हूं और इसलिए मैंने बड़े पर्दे से दूरी बनाने का निर्णय लिया.
उन्होंने आगे कहा,’ इसलिए ही मुझे थोड़ा समय चाहिए था ताकि में दोबारा अपना ध्यान केंद्रित कर पाऊं और मैं खुश हूं कि मैंने ऐसा किया.’ अभिनेता ने कहा कि फिल्मों से दूर रहकर उन्हें मदद मिली और वह एक ऐसे शख्स हैं ‘‘जो चीजों का बहुत आकलन करते हैं.’
उन्होंने कहा, ‘मैं अपने बीते कल का आकलन करता रहता हूं और अपनी सफलता एवं विफलता दोनों को ध्यान में रखकर भविष्य का निर्माण करता हूं.’ अभिषेक की आने वाली फिल्म अनुराग कश्यप की ‘मनमर्जियां’ हैं जो 14 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्म में विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




