एक बार फिर गाना गायेंगे बिग बी

Updated at : 05 Jun 2014 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
एक बार फिर गाना गायेंगे बिग बी

मुम्बई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन चीनी कम और पा के बाद एक बार फिर आर बाल्की की आगामी फिल्म शामिताभ के लिए अपनी आवाज देने वाले हैं. इकहत्तर वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर कहा, बाल्की और शामिताभ मिले, एक और गाना गाने को मिला, घबराहट हो रही है, लेकिन अनुमान है कि गाना ही होगा. […]

विज्ञापन

मुम्बई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन चीनी कम और पा के बाद एक बार फिर आर बाल्की की आगामी फिल्म शामिताभ के लिए अपनी आवाज देने वाले हैं. इकहत्तर वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर कहा, बाल्की और शामिताभ मिले, एक और गाना गाने को मिला, घबराहट हो रही है, लेकिन अनुमान है कि गाना ही होगा.

बच्चन ने चीनी कम में बातें हवा है और पा में मेरा पा गाया था. शामिताभ के गाने के नाम का अबतक पता नहीं चल पाया है. शामिताभ फिल्म में तमिल सुपरस्टार धनुष और कमल हसन की बेटी अक्षरा हैं.

बच्चन पहले भी सिलसिला (रंग बरसे), बागबान (मैं यहां तु वहां), लावारिस (मेरे अंगने में), कहानी (एकला चलो रे) फिल्मों में गाने गाए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola