जिया खान की मां चाहती हैं उसकी मौत की दोबारा जांच

लंदन : पिछले साल जून में अपने मुंबई स्थित आवास में मृत पाई गई बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मां ने अपनी बेटी की मौत को हत्या बताते हुए नयी भारत सरकार से इस मामले की दोबारा जांच करने का अनुरोध किया है. लंदन निवासी राबिया खान ने लगातार यह कहा है कि उनकी बेटी […]
लंदन : पिछले साल जून में अपने मुंबई स्थित आवास में मृत पाई गई बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मां ने अपनी बेटी की मौत को हत्या बताते हुए नयी भारत सरकार से इस मामले की दोबारा जांच करने का अनुरोध किया है.
लंदन निवासी राबिया खान ने लगातार यह कहा है कि उनकी बेटी एक निर्मम हत्या की शिकार बनी न कि आत्महत्या की. राबिया ने ब्रिटेन के विदेशमंत्री विलियम हेग को भी पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने के लिए कहा है.
जिया की पहली बरसी पर मंगलवार को चेल्सिया टाउन हॉल में आयोजित स्मृति समारोह से इतर राबिया ने कहा, मैं पहले दिन से बेचैन हूं क्योंकि मैं जानती हूं कि मेरी बेटी की हत्या की गई. नयी (भारत) सरकार के लिए यह बहुत जल्दबाजी होगी क्योंकि वे अभी स्थापित होने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे नजरअंदाज नहीं करेंगे.उन्होंने कहा, मैं दोबारा जांच के लिए कह रही हूं फिर चाहे यह सीबीआइ की हो, एफबीआइ की या एसआइटी की. लेकिन पूरे मामले की दोबारा जांच होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




