कियारा आडवाणी को जब मिली Good News, तो ऐसा रहा रिएक्शन...

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कहा कि अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ ‘गुड न्यूज’ में काम करने के विचार से ही उनका दिल बल्लियों उछल रहा है. अभिनेत्री ने फिल्म उद्योग के इन मंजे हुए कलाकारों के साथ काम करने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है. आडवाणी […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कहा कि अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ ‘गुड न्यूज’ में काम करने के विचार से ही उनका दिल बल्लियों उछल रहा है.
अभिनेत्री ने फिल्म उद्योग के इन मंजे हुए कलाकारों के साथ काम करने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है. आडवाणी करण जौहर की फिल्म ‘गुड न्यूज’ में काम करेंगी.
इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं और यह फिल्म कथित तौर पर सेरोगेसी के बारे में है. उन्होंने कहा कि वह विश्वास नहीं कर पा रही हैं कि वह अक्षय कुमार और करीना के साथ काम करने जा रही हैं.
अभिनेत्री ने ‘फगली’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. कियारा ने कहा कि वह इन कलाकारों से बहुत कुछ सीखना चाहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




