ePaper

अमिताभ बच्चन करेंगे शहीदों और किसानों के परिवारों को 2,50,000,00 रुपये दान

Updated at : 28 Aug 2018 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन करेंगे शहीदों और किसानों के परिवारों को 2,50,000,00 रुपये दान

मुंबई : बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को कहा कि वह शहीदों के परिवार के लिए एक करोड़ रुपये और किसानों की कर्जमाफी के मद में डेढ़ करोड़ रुपये अलग से दान के रूप में देंगे. करीब 75 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह शहीदों के परिवारों के लिए कुछ करना चाहते हैं. बच्चन […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को कहा कि वह शहीदों के परिवार के लिए एक करोड़ रुपये और किसानों की कर्जमाफी के मद में डेढ़ करोड़ रुपये अलग से दान के रूप में देंगे. करीब 75 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह शहीदों के परिवारों के लिए कुछ करना चाहते हैं. बच्चन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि सोमवार को ही हमें सरकार की तरफ से ऐसे 44 परिवारों की सूची मिली है.

इसे भी पढ़ें : केबीसी में चतरा के राजकुमार ने जीते 12.5 लाख रुपये

उन्होंने कहा कि हमने ऐसे परिवारों की देखभाल की खातिर एक करोड़ रुपये मूल्य के 112 डिमांड ड्राफ्ट तैयार किये हैं. उन्होंने कहा कि सरकार में एक प्रणाली है. 60 फीसदी राशि पत्नी को, 20 फीसदी पिता को और 20 फीसदी माता को दी जाती है. इसी तरह से हमने शहीदों के 44 परिवारों के लिए राशि वितरित की है.

अभिनेता ने कहा कि वह किसानों की खुदकुशी से भी दुखी हैं और इसलिए उन्होंने उनकी सहायता करने का फैसला किया. बच्चन यहां मंगलवार को कौन बनेगा करोड़पति के 10वें संस्करण के संवाददाता सम्मेलन के मौके पर बोल रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola