ePaper

तो सोनाक्षी सिन्हा ने यहां से सीखी है एक्टिंग...! खुद बतायी यह बात

Updated at : 17 Aug 2018 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
तो सोनाक्षी सिन्हा ने यहां से सीखी है एक्टिंग...! खुद बतायी यह बात

मुंबई : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि अभिनय के बारे में उन्होंने ज्यादातर जो कुछ सीखा है वह फिल्मों के सेट पर ही सीखा है, जबकि आज के नवागंतुक हर लिहाज से अच्छी तरह तैयार होकर फिल्म उद्योग में आते हैं. सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ के साथ वर्ष 2010 में फिल्मी करियर […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि अभिनय के बारे में उन्होंने ज्यादातर जो कुछ सीखा है वह फिल्मों के सेट पर ही सीखा है, जबकि आज के नवागंतुक हर लिहाज से अच्छी तरह तैयार होकर फिल्म उद्योग में आते हैं.

सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ के साथ वर्ष 2010 में फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी कहती हैं कि वह कभी भी अभिनय के क्षेत्र में नहीं आना चाहती थीं और यहां आने के बाद धीरे-धीरे उन्होंने चीजें सीखनी शुरू की.

अभिनेत्री ने कहा, मैं अभिनेत्री बनना ही नहीं चाहती थी. मैं कभी वर्कशॉप, एक्टिंग या डांस क्लास में नहीं गयी. आज फिल्मों में शुरुआत करने वाले सभी लोग पूरी तरह तैयारी करके आते हैं.

सोनाक्षी ने कहा, उन्हें पता होता है कि कैमरे का सामना कैसे करना है, फोटो के लिए पोज कैसे देना है. मुझे ये कुछ नहीं पता था. मैं एक मोटी बच्ची थी, मैंने वजन कम किया और फिर फिल्म में काम किया. मैंने जो कुछ सीखा है वह सेट पर ही सीखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola