#ManikarnikaPoster: पीठ पर बेटा-हाथ में तलवार, ऐसा है कंगना रनौत का आक्रमक अवतार

Updated at : 15 Aug 2018 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
#ManikarnikaPoster: पीठ पर बेटा-हाथ में तलवार, ऐसा है कंगना रनौत का आक्रमक अवतार

मुंबई : 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है. पोस्टर में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रहीं कंगना आक्रमक अवतार में नजर आ रहीं हैं. घोड़े पर सवार कंगना के एक हाथ में तलवार है. अंग्रेजों के […]

विज्ञापन

मुंबई : 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है. पोस्टर में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रहीं कंगना आक्रमक अवतार में नजर आ रहीं हैं. घोड़े पर सवार कंगना के एक हाथ में तलवार है. अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही झांसी की रानी की पीठ पर उनका बेटा है. पोस्टर काफी दमदार है और यह अवतार कंगना पर बेहद भा रहा है. यहां चर्चा कर दें कि फिल्म का निर्देशन कृष ने किया है. इसमें सोनू सूद अहम किरदार में दिखेंगे.

यदि आपको याद हो तो फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना दुर्घटना का शिकार हो गयीं थी. ‘मणिकर्णिका : झांसी की रानी’ के बारे में कंगना ने आईएएनएस से बातचीत में बताया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गयी थी जिससे मेरे माथे पर एक निशान आ गया था. आगे उन्होंने कहा था कि लेकिन जब मैं पीछे देखती हूं, तो मैं इस निशान को शान के साथ लेकर चलती हूं. मैं झांसी की रानी के बिल्कुल भी करीब नहीं हूं, लेकिन उनकी कहानी ने निश्चित रूप से फिल्म के शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हिस्से को करने के लिए साहस और ताकत देने का काम किया है.

गौर हो कि कंगना को तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. वह अब अपनी अगली फिल्म ‘मणिकर्णिका..’, ‘मेंटल है क्या’ और अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित एक स्पोर्ट्स ड्रामा के साथ तैयार हैं.

https://www.instagram.com/p/BmfEamOhDps/?utm_source=ig_embed

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola