इरफान खान की सेहत से जुड़ी नयी जानकारी, 5 कीमोथेरेपी के बाद हो गये हैं बेहद कमजोर

Updated at : 10 Aug 2018 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
इरफान खान की सेहत से जुड़ी नयी जानकारी, 5 कीमोथेरेपी के बाद हो गये हैं बेहद कमजोर

इरफान खान इस समय कैंसर से जूझ रहे हैं और इनदिनों वे इसके इलाज के लिए लंदन में हैं. इरफान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ है जो एक दुर्लभ कैंसर है. कुछ महीने पहले इरफान खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिये कैंसर होने का खुलासा किया था. हाल ही में इरफान खान ने एसोसिएटेड प्रेस […]

विज्ञापन

इरफान खान इस समय कैंसर से जूझ रहे हैं और इनदिनों वे इसके इलाज के लिए लंदन में हैं. इरफान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ है जो एक दुर्लभ कैंसर है. कुछ महीने पहले इरफान खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिये कैंसर होने का खुलासा किया था. हाल ही में इरफान खान ने एसोसिएटेड प्रेस को दिये एक इंटरव्‍यू में बताया था कि उनको जिस तरह का कैंसर है उसमें कीमोथेरेपी के 6 सेशन होते हैं. कीमो के 6 सेशन में 4 पूरे हो चुके हैं.

टीवी रिपोर्ट के अनुसार, इरफान के कीमोथेरेपी के 5 कीमो हो चुके हैं और उन्‍हें कोई साइड इफेक्‍ट नहीं हुआ है. थोड़े ही दिनों में उनकी छठी कीमो होनी है. रिपोर्ट्स के अनुसार छठी कीमो होने के बाद उनके पेट का स्कैन किया जायेगा.

बताया जा रहा है कि, 5 कीमो होने के बाद इरफान खान काफी कमजोर हो गये हैं और इसके चलते उन्‍हें 10 से 15 दिन अस्‍पताल में भर्ती रहना पड़ा था. रिपोर्ट्स के अनुसार, 5 कीमो करवाने के बाद इरफान खान को कोई साइड इफेक्‍ट नहीं हुआ है जैसा अक्‍सर कैंसर पीडित में देखा जाता है.

अभिनेता ने कहा था,’ इनदिनों कई बार ऐसा जी करता है कि अपने गले में एक बोर्ड टांग लूं और उस पर लिखा होगा, मुझे बीमारी है और मैं कुछ दिन में मरनेवाला हूं. मेरे दिमाग में हमेशा चलता रहता है कि मैं कुछ दिन, महीने या फिर साल में मरनेवाला हूं.’ फिर खुद को हौसला बांधते हुए कहते हैं कि कभी सोचता हूं इन सभी बातों को भुला कर फिर से जीने लगूं. जिंदगी मुझे फिर से जीने का मौका दे रही है, मुझे लग रहा है कि मेरे चारों तरफ अंधेरा है, मैं देख नहीं पा रहा हूं मुझे जिंदगी क्‍या दे रही है.

कुछ दिनों पहले इरफान खान ने अपने बीमारी और इलाज को लेकर एक इंटरव्‍यू में खुलासा किया था. इरफान ने एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत में कहा था,’ चौथे सेशन के बाद स्‍केन में अच्‍छे संकेत मिले हैं. मेरा टेस्‍ट पॉजिटिव रहा है. अब बाकी के दो सेशन और रहे हैं. जब ये सभी 6 सेशन पूरे हो जायेंगे इसके बाद एक बार फिर से कैंसर स्‍कैन होगा. इसके बाद मालूम चलेगा कि क्‍या होता है.’

इरफान ने आगे यह भी कहा,’ इस बीमारी के बार दिमाग एकदम साफ हो गया है. मैंने सोचना छोड़ दिया है. प्‍लान बनाना छोड‍़ दिया है. जिंदगी का एक अल नजरिया सामने आया है. जिंदकी आपको बहुत कुछ देती है. इसलिए मुझे लगता है कि मैं एक शब्‍द शुक्रिया के सिवाय और कुछ नहीं कह सकता. कोई और प्रार्थना नहीं है और न ही कोई मांग.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola