ePaper

Good News को लेकर अक्षय कुमार ने कही यह बात...

Updated at : 02 Aug 2018 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
Good News को लेकर अक्षय कुमार ने कही यह बात...

मुंबई : इन दिनों बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार आगामी फिल्म ‘गुड न्यूज’ को लेकर खासे चर्चा में हैं. अपनी पिछली कुछ फिल्मोंकेजरिये सामाजिक संदेश देनेवाले अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया है कि उनकी हालिया फिल्म ‘गुड न्यूज’ उनकी पिछली फिल्मों से अलग है. यह एक विशुद्ध रूप से एक मनोरंजक फिल्म होगी. करण जौहर […]

विज्ञापन

मुंबई : इन दिनों बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार आगामी फिल्म ‘गुड न्यूज’ को लेकर खासे चर्चा में हैं.

अपनी पिछली कुछ फिल्मोंकेजरिये सामाजिक संदेश देनेवाले अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया है कि उनकी हालिया फिल्म ‘गुड न्यूज’ उनकी पिछली फिल्मों से अलग है. यह एक विशुद्ध रूप से एक मनोरंजक फिल्म होगी.

करण जौहर और अक्षय के सह निर्माण में बन रही ‘गुड न्यूज’ में करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी हैं.

यह पूछे जाने पर कि क्या अपनी तरफ से संदेश प्रधान फिल्मों के लिए प्रयासरत हैं, अक्षय ने संवाददाताओं से कहा, नहीं. मैं हर तरह की फिल्में कर रहा हूं.

अब मैं ‘हाउसफुल 4’ के लिए शूटिंग कर रहा हूं और इस फिल्म में कोई सामाजिक संदेश नहीं है. इसमें सिर्फ यही संदेश है कि आप खूब हंसने वाले हैं.

उन्होंने कहा, मैं ‘गुड न्यूज’ कर रहा हूं और ऐसी कई और चीजें हैं जो मैं कर रहा हूं जिनका सामाजिक सरोकार से कोई वास्ता नहीं है.

अभिनेता बीती शाम आईमैक्स में अपनी आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ के ट्रेलर लांच के मौके पर बोल रहे थे. रीमा कागती के निर्देशन में खेल की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म आईमैक्स पर भी रिलीज होगी.

राज मेहता के निर्देशन में बन रही ‘गुड न्यूज’ 19 जुलाई, 2019 को रिलीज होगी. अक्षय ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola