VIDEO: हिमेश रेशमिया ने पत्नी सोनिया संग टोक्यो में मनाया जन्मदिन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2018 8:13 AM
हिमेश रेशमिया ने सोमवार को अपना 45वां जन्मदिन मनाया. उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर और एक्टर के रूप में जाना जाता है. हिमेश के लिए यह जन्मदिन बेहद खास होगा क्योंकि शादी के बाद हिमेश का यह पहला बर्थडे है. हिमेश ने इसी साल 11 मई को सोनिया कपूर संग शादी की […]
हिमेश रेशमिया ने सोमवार को अपना 45वां जन्मदिन मनाया. उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर और एक्टर के रूप में जाना जाता है. हिमेश के लिए यह जन्मदिन बेहद खास होगा क्योंकि शादी के बाद हिमेश का यह पहला बर्थडे है. हिमेश ने इसी साल 11 मई को सोनिया कपूर संग शादी की थी. हिमेश ने अपना बर्थडे जापान के टोक्यो शहर में मनाया. जन्मदिन की तसवीरें और वीडियोज सामने आये हैं.
एक वीडियो में हिमेश उन सभी का धन्यवाद कर रहे हैं जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. वहीं दूसरे वीडियो में उनका खूबसूरत केक नजर आ रहा है. सोनिया उन्हें बर्थडे विश करते हुए केक खिला रही हैं.
https://www.instagram.com/p/BlkSvvznXpG/
https://www.instagram.com/p/BlkqvH2B-O_/
https://www.instagram.com/p/BlkKTyNhIcN/
गौरतलब है कि यह हिमेश रेशमिया की दूसरी शादी है. उन्होंने 22 साल पहले कोमल से शादी की थी. 21 साल की उम्र में हिमेश ने कोमल से शादी थी. कोमल कभी-कभार ही हिमेश संग लाइमलाइट में नजर आती थी. दोनों का एक बेटा स्वयम भी है. साल 1995 में उनकी शादी कोमल से हुई थी. दोनों ने साल 2016 में तलाक की अर्जी दी थी. दोनों ने कहा था कि आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दे रहे हैं. साल 2017 में दोनों का एकदूसरे से तलाक हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










