ऋतिक को एक्टिंग सिखा रहे शाहरुख

Published at :30 May 2014 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
ऋतिक को एक्टिंग सिखा रहे शाहरुख

मुंबई:जी हां, आपने सही सुना. शाहरुख खान इन दिनों ऋतिक को अलग अंदाज में एक्टिंग सीखा रहे हैं. लेकिन इसके लिए वह उन्हें कोई खास ट्रेनिंग नहीं दे रहे. दरअसल, हाल ही में ऋतिक और शाहरुख कई दिनों के बाद करन जौहर की पार्टी में मिले. ऋतिक उस दिन अपने सिगरेट के पैकेट घर पर […]

विज्ञापन

मुंबई:जी हां, आपने सही सुना. शाहरुख खान इन दिनों ऋतिक को अलग अंदाज में एक्टिंग सीखा रहे हैं. लेकिन इसके लिए वह उन्हें कोई खास ट्रेनिंग नहीं दे रहे. दरअसल, हाल ही में ऋतिक और शाहरुख कई दिनों के बाद करन जौहर की पार्टी में मिले. ऋतिक उस दिन अपने सिगरेट के पैकेट घर पर ही भूल आये थे.

उसी वक्त शाहरुख पहुंचे और उन्होंने अपनी जेब से एक सिगरेट देते हुए चुटीले अंदाज में ऋतिक से कहा कि यह एक्टिंग वाली सिगरेट है, इसे पीकर तुम एक्टिंग सीख जाओगे. ऋतिक ने भी शाहरुख को जवाब देते हुए कहा कि अब जब आपने मुङो सिगरेट दे दी है तो आप भी मेरी तरह एक्टिंग करना सीख जाओगे. इसके बाद दोनों मुस्कुराये और फिर दोनों ने डांस भी किया. गौरतलब है कि गौरी खान को लेकर ऋतिक और शाहरुख की दोस्ती में थोड़ी दूरी आ गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola