सोनाली बेंद्रे की नयी तसवीर वायरल, पहले से ज्‍यादा छोटे बालों में आईं नजर

Updated at : 21 Jul 2018 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
सोनाली बेंद्रे की नयी तसवीर वायरल, पहले से ज्‍यादा छोटे बालों में आईं नजर

सोनाली बेंद्रे इनदिनों न्‍यूयॉर्क में मेटास्‍टेटि‍क कैंसर (Metastatic Cancer) का इलाज करवा रही हैं. सोनाली ने सोशल मीडिया के जरिये खुद कैंसर होने की जानकारी दी थी. सोनाली लगातार अपने बारे में अपडेट्स देती रहती हैं. गुरुवार को सोनाली ने अपने बेटे रणवीर के साथ एक फोटो शेयर की थी और एक इमोशनल पोस्‍ट भी […]

विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे इनदिनों न्‍यूयॉर्क में मेटास्‍टेटि‍क कैंसर (Metastatic Cancer) का इलाज करवा रही हैं. सोनाली ने सोशल मीडिया के जरिये खुद कैंसर होने की जानकारी दी थी. सोनाली लगातार अपने बारे में अपडेट्स देती रहती हैं. गुरुवार को सोनाली ने अपने बेटे रणवीर के साथ एक फोटो शेयर की थी और एक इमोशनल पोस्‍ट भी लिखा था. अब सोनाली की एक और तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे पहले से भी ज्‍यादा छोटे बालों में नजर आ रही हैं.

ब्‍वॉय कट बालों में सोनाली बेहद प्‍यारी लग रही है. उनकी तसवीर देखकर साफ है कि वो मुस्‍कुराकर कैंसर से लड़ रही हैं. बता दें कि 4 जुलाई को सोनाली ने खुद कैंसर होने की खबर सोशल मीडिया के जरिये दी थी.

यहां भी पढ़ें : अब ऐसे दिखने लगे हैं इरफान खान

हाल ही में सोनाली ने एक पोस्‍ट शेयर किया था जिसमें उन्‍होंने बताया था कि जब उन्‍होंने बेटे को कैंसर के बारे में बताया तो उसका रियेक्‍शन कैसा था ? उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर लिखा था,’ 12 साल, 11 महीने और 8 दिन पहले जब उसका जन्‍म हुआ था, उसके बाद से ही वो मेरे दिल पर राज करता है. उसकी देखभाल और खुशी ही मेरी और गोल्‍डी के जीवन का केंद्र रही है.’

यहां भी पढ़ें : जाह्नवी कपूर ने बताया- ‘सदमा’ देखने के बाद 2 दिन तक मां श्रीदेवी से नहीं की थी बात

उन्‍होंने आगे लिखा,’ जब कैंसर ने मेरी जिंदगी बहुत खराब रूप अख्तियार कर लिया तो हमारी सबसे बड़ी मुश्किल यह थी कि हम उसे इस बारे में कैसे बतायेंगे. हम उसकी जितनी चिंता करते हैं, ऐसे में हमें मालूम था कि उसे हमें सभी बातों से रु-ब-रु कराना पड़ेगा. हम हमेशा से उसे सच्‍चाई बताते आये हैं और इस बार भी हमें कुछ ऐसा ही करना था.’

यहां भी पढ़ें : रजनीकांत-अक्षय कुमार आमने-सामने, कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ी

सोनाली ने आगे लिखा,’ उसने बहुत की परिपक्‍वता के साथ इस खबर को झेला…और तुरंत मेरे लिए ताकत और सकारात्‍मकता क स्‍त्रोत बन गया. कई बार तो उसकी भूमिका एकदम बदल जाती है और वो मुझे बताता है कि क्‍या करना चाहिए.’
सोनाली न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं. इस समय उनके साथ उनके बेटे और पति गोल्‍ड बहल भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola