बॉलीवुड के सात प्रोडक्शन हाउस ने यौन उत्पीड़न रोधी प्रकोष्ठ का गठन किया: मेनका गांधी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2018 8:42 AM
नयी दिल्ली : केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आज कहा कि बॉलीवुड के सात प्रोडक्शन हाउस ने यौन उत्पीड़न के मामलों से निपटने के लिए पैनल बनाने का उनका आग्रह स्वीकार कर लिया है और 17 अन्य से उनका अनुसरण करने का अनुरोध किया है. उन्होंने प्रोडक्शन हाउस से उनके द्वारा […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आज कहा कि बॉलीवुड के सात प्रोडक्शन हाउस ने यौन उत्पीड़न के मामलों से निपटने के लिए पैनल बनाने का उनका आग्रह स्वीकार कर लिया है और 17 अन्य से उनका अनुसरण करने का अनुरोध किया है. उन्होंने प्रोडक्शन हाउस से उनके द्वारा गठित आंतरिक शिकायत कमेटी के बारे में एक रिपोर्ट पेश करने का अनुरोध किया.
पिछले साल गांधी ने बॉलीवुड के फिल्मकारों से कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न कानून , 2013 की तामील और शिकायतों को सुनने के लिए कमेटी बनाने को कहा था.
उन्होंने अभिनेता शाहरूख खान के रेड चिली इंटरटेनमेंट, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन सहित 24 प्रोडक्शन हाउस से यौन उत्पीड़न रोधी प्रकोष्ठ बनाने को लेकर पत्र लिखा था.
खबरों के मुताबिक सात प्रोडक्शन हाउस- यशराज फिल्मस, आमिर खान प्रोडक्शन, मुक्ता आर्ट्स, एक्सेल इंटरटेनमेंट, फैंटम फिल्मस, टी सीरीज और दृश्यम फिल्मस ने यौन उत्पीड़न रोधी कमेटी का गठन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










