तो एक बार फिर Ra.One बनकर चौंकायेंगे शाहरुख खान…?
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने कहा कि सुपरहीरो पर आधारित उनकी फिल्म ‘रा.वन’ का सीक्वल बनाने का विचार उनके मन से गया नहीं है क्योंकि वह और सुपरस्टार शाहरुख खान हमेशा इसके बारे में चर्चा करते रहते हैं. शाहरुख खान ने 2011 में आयी इस फिल्म में सुपरहीरो ‘जी वन’ का किरदार निभाया था. […]
विज्ञापन
मुंबई : फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने कहा कि सुपरहीरो पर आधारित उनकी फिल्म ‘रा.वन’ का सीक्वल बनाने का विचार उनके मन से गया नहीं है क्योंकि वह और सुपरस्टार शाहरुख खान हमेशा इसके बारे में चर्चा करते रहते हैं.
शाहरुख खान ने 2011 में आयी इस फिल्म में सुपरहीरो ‘जी वन’ का किरदार निभाया था. इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी, फिर भी यह फिल्म हिट रही थी.
फिल्म ‘रईस’ के अभिनेता अकसर कहते रहते हैं कि वह फिर से सुपरहीरो के रोल में लौटना चाहते हैं. इसपर अनुभव का कहना है कि अगर इस पर विचार किया जाए तो यह संभव है.
अनुभव ने बताया, शाहरुख और मैं अकसर इसको लेकर बातचीत करते रहते हैं, लेकिन इसे लेकर किसी उत्प्रेरक की जरूरत है. यह उनसे आयेगा या मुझसे. फिर हम इस पर काम करना शुरू कर देंगे.
अकसर जब हम दोनों मिलते हैं तब इसके बारे में बात करते हैं कि चलो इसे करते हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी रोमांचक नहीं हो पाया है. निर्देशक ने कहा कि वह इस फिल्म की कहानी को आगे ले जाना चाहते हैं, लेकिन अभी तक कोई विचार क्लिक नहीं हो पाया है.
अनुभव को अभी अपनी अगली फिल्म ‘मुल्क’ के रिलीज होने का इंतजार है, जिसमें ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, नीना गुप्ता, रजत कपूर, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म तीन अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










