ePaper

रजनीकांत-अक्षय कुमार आमने-सामने, कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ी

Updated at : 16 Jul 2018 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
रजनीकांत-अक्षय कुमार आमने-सामने, कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ी

मुंबई : रजनीकांत और अक्षय कुमार की मोस्‍ट अवेटिड फिल्‍म ‘2.0’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फिल्‍म को बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्‍म बताया जा रहा है. इस फिल्‍म का बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. हाल ही में निर्माताओं ने फिल्‍म को 29 नवंबर 2018 को रिलीज करने का फैसला किया […]

विज्ञापन

मुंबई : रजनीकांत और अक्षय कुमार की मोस्‍ट अवेटिड फिल्‍म ‘2.0’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फिल्‍म को बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्‍म बताया जा रहा है. इस फिल्‍म का बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. हाल ही में निर्माताओं ने फिल्‍म को 29 नवंबर 2018 को रिलीज करने का फैसला किया है. लेकिन इस घोषणा से कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी’ को इस साल रिलीज़ की उम्मीद को छोड़ना पड़ेगा.

‘मणिकर्णिका’ पहले 27 अप्रैल को रिलीज होनेवाली थी, लेकिन न तो शूटिंग पूरी हो पाई और न ही वी एफ एक्स (VFX) का काम. ऐसे में तय किया गया कि फिल्‍म को नवंबर में रिलीज किया जायेगा.

लेकिन नवंबर में अब ‘मणिकर्णिका’ के रिलीज की संभावना नजर नहीं आती क्‍योंकि रजनीकांत आ धमके हैं. ऐसे में फिल्‍म रिलीज करना खुद को मुश्किल में धकेलना है. वैसे जिस भारी स्‍पेशल इफेक्‍ट्स के काम को लेकर मणिकर्णिका को गुजरना पड़ रहा है और वैसा ही 2.0 के साथ भी हो रहा है. बताया जा रहा है कि फिल्‍म के बजट में 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्‍त खर्च जुट गया है क्‍योंकि इसका काम लगातार बढ़ता जा रहा है.

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्‍यू फिल्‍म ‘केदारनाथ’ 30 नवंबर को रिलीज हो रही है. ऐसे में ‘केदारनाथ’ को या तो अपनी रिलीज डेट आगे-पीछे करनी पड़ेगी या फिर मुकाबले के लिए तैयार होना होगा. वैसे तो नवंबर दिसंबर में कई बड़ी फिल्‍में रिलीज होने जा रही है.

आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ 7 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की जायेगी. 21 दिसंबर को शाहरुख़ खान की फिल्म ‘ज़ीरो’ रिलीज़ होगी .

बता दें कि ‘2.0’ में रजनीकांत अपने पुराने रोल में हैं जबकि अक्षय कुमार विचित्र गेटअप में विलेन बने दिखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola