लंदन में शुरू हुई ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मल्टी स्टारर फिल्म एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी. वो फिल्म है ‘हाउसफुल 4’ जिसकी शूटिंग इन दिनों लंदन में शुरू हो चुकी है. ये फिल्म ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है जो दर्शकों के सामने आने वाली है. फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है जिसकी जानकारी निर्माताओं ने तस्वीर […]
विज्ञापन
मल्टी स्टारर फिल्म एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी. वो फिल्म है ‘हाउसफुल 4’ जिसकी शूटिंग इन दिनों लंदन में शुरू हो चुकी है. ये फिल्म ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है जो दर्शकों के सामने आने वाली है. फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है जिसकी जानकारी निर्माताओं ने तस्वीर शेयर करके दी है. इन दिनों ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग लंदन में चल रही है. इस फिल्म में कई स्टार्स काम कर रहे हैं जिनमें अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सैनॉन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े हैं.
फराह ने शनिवार को ही फिल्म की तीनों लीड एक्ट्रेस की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है. इन्हीं तस्वीरों को कृति सैनॉन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. फराह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘प्यारी लेडीज के साथ जो साथ में काफी लंब दूरी तय करने वाली हैं.’
वहीं, कृति ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘काफी अरसे के बाद अमेजिंग फराह खान के साथ शूट कर रही हूं. अभी हाल ही में फराह खान ने फिल्म के तीनों बड़े कलाकार रितेश, बॉबी और अक्षय के साथ अपनी तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की थी जिसके बारे में उन्होंने लिखा कि, ‘खुशी वाले हाउसफुल के हैंडसम मेन.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










