ePaper

बोलीं जाह्नवी कपूर -उम्मीद है ‘धड़क'' लाखों लोगों के दिलों को छुएगी

Updated at : 15 Jul 2018 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
बोलीं जाह्नवी कपूर -उम्मीद है ‘धड़क'' लाखों लोगों के दिलों को छुएगी

कोलकाता : बॉलीवुड में फिल्म ‘ धड़क ‘ से अपने करियर का आगाज करने जा रहीं अदाकारा जाह्न्वी कपूर को उम्मीद है कि उनकी यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छुएगी. जाह्न्वी अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्मकार बोनी कपूर की बेटी है. शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इशान खट्टर भी मुख्य भूमिका […]

विज्ञापन

कोलकाता : बॉलीवुड में फिल्म ‘ धड़क ‘ से अपने करियर का आगाज करने जा रहीं अदाकारा जाह्न्वी कपूर को उम्मीद है कि उनकी यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छुएगी. जाह्न्वी अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्मकार बोनी कपूर की बेटी है.

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में है और फिल्म अगले सप्ताह बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. शहर में शुक्रवार को फिल्म के प्रचार के दौरान उन्होंने कहा , ‘‘ हर फिल्म की तरह , मुझे उम्मीद है कि यह भी दर्शकों का मनोरंजन करेगी. इससे अधिक मैं उम्मीद करती हूं कि इस फिल्म में जिस विषय को हमने उठाया है उस पर लोग विचार करें.”

जाह्न्वी ने कहा , ‘‘ मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शक हमारे किरदारों को महसूस करेंगे। मुझे लगता है कि ‘ धड़क ‘ लाखों लोगों के दिलों को छुएगी.” आपको बता दें कि ‘ धड़क ‘ मराठी फिल्म ‘ सैराट ‘ का हिंदी रीमेक है। फिल्म 20 जुलाई को बडे़ पर्दे पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola