कैंसर से जूझ रही सोनाली बेंद्रे ने शेयर की नयी तसवीर, वीडियो साझा कर हुईं भावुक

Updated at : 10 Jul 2018 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
कैंसर से जूझ रही सोनाली बेंद्रे ने शेयर की नयी तसवीर, वीडियो साझा कर हुईं भावुक

न्यूयॉर्क: सोनाली बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर हो गया है और उनका इलाज न्‍यूयॉर्क में चल रहा है. सोनाली ने कुछ दिन पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद इसकी जानकारी दी थी. सोनाली के इस ट्वीट के बाद से ही बॉलीवुड सेलेब्‍स और फैंस जल्‍द से जल्‍द उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क: सोनाली बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर हो गया है और उनका इलाज न्‍यूयॉर्क में चल रहा है. सोनाली ने कुछ दिन पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद इसकी जानकारी दी थी. सोनाली के इस ट्वीट के बाद से ही बॉलीवुड सेलेब्‍स और फैंस जल्‍द से जल्‍द उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. वहीं सोनाली सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने शुभचिंतकों के मैसेज का रिप्‍लाई दे रही हैं. अब उन्‍होंने अपनी तसवीरें और वीडियो शेयर किये हैं.

यहां भी पढ़ें : सोनाली बेद्रें की रिपोर्ट्स में खुलासा- कैंसर की वजह बनी ये लापरवाही

सोनाली ने अपने पसंदीदा लेखक Isabel Allende की एक लाइन से शुरुआत करते हुए लिखा- हम कितने सख्‍त हैं ये हमें तब तक नहीं पता चलता जब तक हमें उस ताकत को दिखाने का मौका नहीं मिलता.’

उन्‍होंने आगे लिखा,’ त्रासदी के समय, युद्ध के समय, जरुरत के समय, लोग अद्भुत चीजें करते हैं. अस्तित्व और नवीकरण के लिए मानव क्षमता शानदार है.’

बेंद्रे ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों और फिल्म जगत के सदस्यों का उन्हें प्यार एवं सहयोग देने के लिए शुक्रिया अदा किया. अदाकारा ने लिखा , ‘हर दिन एक नई चुनौती तथा एक नई जीत के साथ आता है और इसलिए मैं हर दिन की चुनौती से हर दिन निपट रही हूं. एक चीज जिसे में लगातार कायम रखने की कोशिश कर रही हूं , वह है साकारात्मक दृष्टिकोण.’ उन्होंने लिखा , वास्तव में इससे निपटने का यह मेरा तरीका है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola