बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र की तरह ही नजर आते हैं बॉबी देओल के बेटे आर्यमान
Updated at : 29 Jun 2018 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड स्टार किड में अब एक और एंट्री होने जा रही है. जी हां ‘रेस 3’ के अभिनेता बॉबी देओल के बेटे आर्यमान देओल को आईफा अवार्ड्स के मौके पर पहली बार गौर किया गया. स्टेज पर अपने पापा बॉबी के साथ पहुंचे आर्यमान काफी डैशिंग लुक में नजर आ रहे थे. लंबी […]
विज्ञापन
मुंबई : बॉलीवुड स्टार किड में अब एक और एंट्री होने जा रही है. जी हां ‘रेस 3’ के अभिनेता बॉबी देओल के बेटे आर्यमान देओल को आईफा अवार्ड्स के मौके पर पहली बार गौर किया गया. स्टेज पर अपने पापा बॉबी के साथ पहुंचे आर्यमान काफी डैशिंग लुक में नजर आ रहे थे.
लंबी कद-काठी और ब्लैक शूट में बेहद शानदार दिख रहे आर्यमान की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चलीं हैं. उनकी स्मार्टनेस की लोग काफी तारीफ करते हुए दिख रहे हैं. इतना ही नहीं, आर्यमान का लुक उनके दादा धर्मेंद्र की तरह भी बताया जा रहा है. देओल परिवार में पहले ही सनी देओल के बेटे की तस्वीरें आ चुकी हैं, लेकिन बॉबी देओल की बेटे की झलक पहली बार आते ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी.
बैंकॉक में हॉल ही हुए आईफा अवॉर्ड में बॉबी देओल अपने बेटे आर्यमान के साथ पहली बार दिखाई दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




