ePaper

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खरीदी चांद पर जमीन

Updated at : 29 Jun 2018 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खरीदी चांद पर जमीन

मुंबई : अमीर होने के मामले में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कुछ पीछे नहीं है. लगभग हर बड़े सेलिब्रिटी के पास न जाने कितने करोड़ की प्रॉपर्टी है, लेकिन बॉलीवुड का एक ऐसा भी अभिनेता है जिसे इंडस्ट्री में आये ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन फिर भी उसने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो आज […]

विज्ञापन

मुंबई : अमीर होने के मामले में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कुछ पीछे नहीं है. लगभग हर बड़े सेलिब्रिटी के पास न जाने कितने करोड़ की प्रॉपर्टी है, लेकिन बॉलीवुड का एक ऐसा भी अभिनेता है जिसे इंडस्ट्री में आये ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन फिर भी उसने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो आज तक इतने सालों में अक्षय, सलमान और आमिर खान भी नहीं कर पाए हैं.

यहां हम बात कर रहें है सुशांत सिंह राजपूत की जिन्होंने धरती पर नहीं बल्कि चांद पर प्रॉपर्टी खरीदी है. जी हां… सुनकर तो आप भी हैरान हो गये होंगे और ये ही सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसे हो सकता है? लेकिन ये सच है. सूत्रों की माने तो सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर प्लॉट खरीद लिया है और अब तो इसका सबूत भी सामने आ गया है.
सुशांत ने चांद पर अपना प्लॉट ‘सी ऑफ मसकोवी’ में खरीदा है. सुशांत ने 25 जून को ही चांद पर प्रॉपर्टी अपने नाम करवायी है. हालांकि सुशांत ने चांद के जिस हिस्से पर जमीन खरीदी है वो हिस्सा धरती पर से नहीं दिखता है. वैसे आपको बता दें सुशांत पहले ऐसे एक्टर नहीं हैं जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी हो बल्कि शाहरुख खान की भी चांद पर जमीन हैं. शाहरुख खान को उनके किसी फैन ने चांद पर जमीन खरीदकर गिफ्ट की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola