डेब्यू से पहले मौनी की बॉलीवुड में लगी लॉटरी, जानें कैसे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : छोटे पर्दे पर अपना एक अलग मुकाम हासिल कर चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों सांतवे आसमान पर है. मौनी जल्द ही अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ के जरिये बड़े पर पर नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के अलावा भी मौनी दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में […]
विज्ञापन
मुंबई : छोटे पर्दे पर अपना एक अलग मुकाम हासिल कर चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों सांतवे आसमान पर है. मौनी जल्द ही अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ के जरिये बड़े पर पर नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के अलावा भी मौनी दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली है. इस फिल्म में मौनी नेगेटिव किरदार में होगी.
खबरों की माने तो मौनी अपनी इन दोनों फिल्मों की शूटिंग भी पूरी कर चुकी है. अब हाल ही में मौनी रॉय को लेकर खबर आ रही है कि उनके हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है जिससे वे बेहद खुश हैं. बताया जा रहा है कि मौनी को अब तीसरी फिल्म मिल गई है. जी हां आपकी पसंदीदा अदाकारा मौनी रॉय की किस्मत के सितारे इन दिनों काफी बुलंद होते जा रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










