ePaper

लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव में ऋचा चड्ढा को मिला विशेष पुरस्कार

Updated at : 23 Jun 2018 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव में ऋचा चड्ढा को मिला विशेष पुरस्कार

मुंबईः ऋचा चढ्ढा को निर्माता तबरेज नूरानी की फिल्म “ लव सोनिया ” में उनके प्रदर्शन के लिए लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव में उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया. ऋचा लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए फिलहाल लंदन में हैं जहां “ लव सोनिया ” का प्रीमियर रखा गया था. फिल्म […]

विज्ञापन

मुंबईः ऋचा चढ्ढा को निर्माता तबरेज नूरानी की फिल्म “ लव सोनिया ” में उनके प्रदर्शन के लिए लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव में उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया. ऋचा लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए फिलहाल लंदन में हैं जहां “ लव सोनिया ” का प्रीमियर रखा गया था. फिल्म को प्रसिद्द लीसेस्टर स्क्वायर में दर्शकों के सामने रखा गया और उसे बेहद जोरदार प्रतिक्रिया मिली.

फिल्म में ऋचा के अलावा अनुपम खेर , राजकुमार राव , मनोज वाजपेयी और साईं तमहंकर भी हैं. ऋचा ने एक बयान में कहा , “ ये उम्मीद से बिलकुल परे था. फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से मैं अभिभूत हूं और मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि यहां लंदन में लोगों ने मेरे काम को जाना और सराहा. यह एक विनम्र अनुभव था. ” वह बहुत जल्द “ शकीला ” की शूटिंग शुरू करने वाली हैं और साथ ही वह अमेजन प्राइम्स ऑरिजनल सीरिज “ इंसाइड एज ” के दूसरे सीजन के लिए भी काम शुरू करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola