एक बार फिर इस फिल्म में साथ काम करेंगे बिग-बी और किंग खान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. यह जोड़ी पहले भी मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, वीर-जारा जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुकी है. मुम्बई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरूख खान और अमिताभ बच्चन सुजॉय घोष की क्राइम थ्रिलर […]
विज्ञापन
बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. यह जोड़ी पहले भी मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, वीर-जारा जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुकी है.
मुम्बई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरूख खान और अमिताभ बच्चन सुजॉय घोष की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बदला’ में साथ काम कर सकते हैं. हालांकि शाहरूख का फिल्म में ऐसा कोई रोल नही है वो फिल्म के प्रॉड्यूसर के तौर पर काम करेंगे. वहीं फिल्म में तापसी पन्नू भी नजर आयेंगी.
फिल्म डायरेक्टर सुजॉय घोष ने मुम्बई मिरर को दिेए इंटरव्यू में खुद यह बात कन्फर्म कर कहा कि "जब आप अमिताभ बच्चन जैसे बड़े एक्टर के साथ काम करते हैं तो आप अपनी आधी जंग जीत लेते हैं. आगे उन्होंने कहा कि मैं अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं."
बता दें कि सुजॉय घोष की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बदला’ स्पेनिश फिल्म ‘द इनविजिबल गेस्ट'(2014) की कहानी पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










