Girl Friend से मारपीट कर बुरे फंसे अभिनेता अरमान कोहली, मुंबई पुलिस के लिए बने WANTED

Updated:
विज्ञापन
Girl Friend से मारपीट कर बुरे फंसे अभिनेता अरमान कोहली, मुंबई पुलिस के लिए बने WANTED

मुंबई : अपनी गर्ल फ्रेंड से मारपीट करके बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली बुरी तरह फंसते दिखायी दे रहे है. गर्ल फ्रेंड के साथ मारपीट करने के आरोप को लेकर बॉलीवुड अभिनेता के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद से पुलिस उन्हें ढूंढ रही है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि […]

विज्ञापन

मुंबई : अपनी गर्ल फ्रेंड से मारपीट करके बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली बुरी तरह फंसते दिखायी दे रहे है. गर्ल फ्रेंड के साथ मारपीट करने के आरोप को लेकर बॉलीवुड अभिनेता के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद से पुलिस उन्हें ढूंढ रही है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मॉडलिंग का काम करने वाली 35 वर्षीय महिला ने यहां सांताक्रूज पुलिस थाना में कोहली के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

इसे भी पढ़ें : फिर सामने आया अरमान कोहली का गुस्सैल चेहरा, गर्लफ्रेंड के साथ की मारपीट और…

थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, महिला का कोहली से पिछले तीन साल से प्रेम संबंध था और वे दोनों उपनगरीय सांताक्रूज में एक फ्लैट में साथ में रहा करते थे. पुलिस अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि रुपये-पैसे के मामले को लेकर रविवार शाम दोनों के बीच बहस हुई. उस दौरान कोहली ने महिला को धक्का दिया, जिससे वह सीढ़ियों से गिर गयी.

शिकायत में अभिनेता पर आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके बाल खींचे और उसका सिर फर्श पर पटक दिया. मॉडल के सिर और घुटने में चोट लगी है और उसके चालक ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया है. सांताक्रूज थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शांतनु पवार ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में महिला का बयान दर्ज किया है. घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है. पवार ने बताया कि 46 वर्षीय अभिनेता फरार है और उनकी तलाश जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola