बिपाशा बसु अस्पताल में भरती : प्रेगनेंसी नहीं, इस बार यह है वजह...!

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु को अस्पताल में भरती कराया गया है. बताते चलें कि इन दिनों बिपाशा का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है. वह मुंबई के हिंदुजा हेल्थकेयर अस्पताल में इलाज करा रही हैं. बिपाशा को सांस संबंधी समस्या हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बिपाशा पिछले कुछ दिनों से हिंदुजा […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु को अस्पताल में भरती कराया गया है. बताते चलें कि इन दिनों बिपाशा का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है. वह मुंबई के हिंदुजा हेल्थकेयर अस्पताल में इलाज करा रही हैं. बिपाशा को सांस संबंधी समस्या हुई है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बिपाशा पिछले कुछ दिनों से हिंदुजा हेल्थकेयरको विजिट कर रही हैं. खबर है कि शुक्रवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
वैसे इस बारे मेंबिपाशा के करीबियों ने कुछ भी बोलने से इंकार किया है, लेकिन यह खबर आयी है कि बिपाशा के कुछ टेस्ट हुए हैंऔर उनका इलाज चल रहा है. बिपाशा की हालत में सुधार हो रहा है.
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले बिपाशा बसु को लेकर खबरें आयी थीं कि वह मांबननेवाली हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें ब्लू फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस पहने बिपाशा का बेबी बंप दिख रहा है. लेकिन इसके बाद बिपाशा को सफाई देनी पड़ी थी. उन्होंने कहा था, मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं. प्लीज इस तरह के कयास न लगायें.
मालूम हो कि बिपाशा बसु पिछले तीन साल से फिल्मों से दूर हैं. वह 2015 में फिल्म ‘अलोन’ में नजर आयी थीं. बिपाशा ने 30 अप्रैल 2016 को टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी करली थी. अब खबर है कि बिपाशा और करण एक बार फिर बड़े परदे पर नजर आयेंगे. इस फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




