ePaper

VIDEO: बादशाह के गाने पर थिरकी ये अभिनेत्री, कोरियोग्राफर संग डांस फ्लोर पर लगाई आग

Updated at : 02 Jun 2018 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: बादशाह के गाने पर थिरकी ये अभिनेत्री, कोरियोग्राफर संग डांस फ्लोर पर लगाई आग

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्‍ता अपने बोल्‍ड फोटोशूट की वजह से सुर्खियों बटोरती रहती हैं लेकिन इस बार वे अपने एक डांस वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं. एक दिन पहले उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्‍ता अपने बोल्‍ड फोटोशूट की वजह से सुर्खियों बटोरती रहती हैं लेकिन इस बार वे अपने एक डांस वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं. एक दिन पहले उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल हो गया था. इस वीडियो में ईशा कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के साथ थिरकती दिखाई दे रही हैं. मॉडल और एक्‍ट्रेस के तौर पर पहचान बनानेवाली ईशा गुप्‍ता बेहतरीन डांसर है.

इस वीडियो में ईशा का डांस आपको हैरान कर देगा. दोनों रैपर बादशाह के गाने Buzz गाने पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं. ईशा कई फिल्‍मों में वह अपने बेहतरीन डांसिंग स्किल्‍स दिखा चुकी है.

बता दें कि ईशा ने साल 2012 में फिल्‍म ‘जन्‍नत 2’ से इंडस्‍ट्री में कदम रखा था. अक्षय कुमार की साल 2016 की फिल्‍म ‘रुस्‍तम’ में ईशा ने अहम भूमिका निभाई थी. ईशा ‘राज 3डी’, ‘हमशक्‍लस’ और बादशाहो में नजर आ चुकी हैं. उनके आनेवाले प्रोजेक्‍ट्स ‘हेरा फेरी 3’, ‘आंखें 2’ और ‘पलटन’ में नजर आनेवाली है.

https://www.instagram.com/p/BjcGk9EgCrN/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola