ePaper

शिल्‍पा ने मनाया बेटे विवान का बर्थडे, आराध्‍या संग पहुंची ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन

Updated at : 26 May 2018 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
शिल्‍पा ने मनाया बेटे विवान का बर्थडे, आराध्‍या संग पहुंची ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी ने शुक्रवार को अपने बेटे विवान का बर्थडे मनाया. इस मौके पर शिल्‍पा और उनके पति राज कुंद्रा ने एक शानदार पार्टी रखी. इस पार्टी में कई स्टार कीड्स मौजूद थे. इस सेलिब्रेशन में अराध्या अपनी खूबसूरत मां ऐश्वर्या राय बच्‍चन के साथ मौजूद थीं. इंडस्‍ट्री के इस पावर कपल ने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी ने शुक्रवार को अपने बेटे विवान का बर्थडे मनाया. इस मौके पर शिल्‍पा और उनके पति राज कुंद्रा ने एक शानदार पार्टी रखी. इस पार्टी में कई स्टार कीड्स मौजूद थे. इस सेलिब्रेशन में अराध्या अपनी खूबसूरत मां ऐश्वर्या राय बच्‍चन के साथ मौजूद थीं. इंडस्‍ट्री के इस पावर कपल ने विवान के जन्‍मदिन का ए‍क वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. शिल्‍पा ने एक तसवीर पोस्‍ट कर ऐश्‍वर्या राय का इंस्‍टाग्राम पर स्‍वागत किया.

उन्‍होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘#Mamaduties !! And now I can tag this #beauty @aishwaryaraibachchan_arb. Yaaay ?welcome to Instagram. #birthdays #friends #pride #gratitude #forever #instagood #happymommies’.

इसके पहले भी शिल्पा ने एक वीडियो इंस्टा पर शेयर किया था जिसमें, विवान और सुनंदा शेट्टी गरीबों में फल बांटते हुए दिखे थे. इस फोटो की वजह से उन्‍हें ट्रोल भी होना पड़ा था. लोगों ने कहा था, ‘सस्ते फल बांटना और इसकी वीडियो शेयर करना सिर्फ दिखावा है.

इसका रिप्लाई देते हुए शिल्पा ने लिखा था ‘यह बहुत ही दुखद है कि आप ऐसा सोंचते हैं’. हां ,हमने पर्सनली इसके बाद खुद ही उन्हे भोजन कराया. मैने बस ऐसा इसलिए किया ताकि लोगों में जागरूकता फैले और वो सहायता के लिए आगे आए. जैसे की मैने कहा यह मेरे लिए एक परंपरा की तरह है, हमारे पैरेंट्स ने इसकी शुरूआत की थी जिसे मैं आपने बच्चे के साथ कंटिन्यू कर रही हूं. मेरा दिखावे का कोई भी आशय नही था…’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola