ePaper

कास्टिंग काउच को लेकर सरोज खान का बेतुका बयान, हो रही जमकर आलोचना

Updated at : 24 Apr 2018 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
कास्टिंग काउच को लेकर सरोज खान का बेतुका बयान, हो रही जमकर आलोचना

मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर विवादित बयान दिया है. हालांकि, उन्होंने बाद में अपने बयान पर माफी भी मांग ली है. मालूम हो कि तेलगु एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच के खिलाफ हाल ही में टॉपलेस होकर विरोध किया था. उसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर विवादित बयान दिया है. हालांकि, उन्होंने बाद में अपने बयान पर माफी भी मांग ली है. मालूम हो कि तेलगु एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच के खिलाफ हाल ही में टॉपलेस होकर विरोध किया था. उसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर बहस छिड़ गयी है. बॉलीवुड की 69 वर्षीया दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान ने कहा है कि यह सहमति के साथ किया गया है और कम-से-कम आजीविका प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि सदियों से ‘परंपरा’ चली आ रही है. सिर्फ बॉलीवुड को दोषी ठहराना अनुचित है.

एक न्यूज चैनल के शो में बतौर गेस्ट आमंत्रित सरोज खान ने कास्टिंग काउच को लेकर पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘फिल्म इंडस्ट्री में ये चला आ रहा है ‘बाबा आदम’ के जमाने से. हर लड़की के ऊपर कोई ना कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है. सरकार के लोग भी करते हैं. तुम फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े हो? वो कम से कम रोटी तो देती है. रेप करके छोड़ तो नहीं देती.’ साथ ही उन्होंने कहा कि ‘ये लड़की के ऊपर है कि तुम क्या करना चाहती हो. तुम उसके हाथ में नहीं आना चाहती हो तो नहीं आओगी. तुम्हारे पास आर्ट है तो तुम क्यों बेचोगी अपने आपको? फिल्म इंडस्ट्री को कुछ मत कहना, वो हमारा माई-बाप है.’ मालूम हो कि सरोज खान ने अपने कॅरियर में 2000 से अधिक गीतों को कोरियोग्राफ किया है. हालांकि, बयान के बारे में सरोज खान से सवाल किये जाने पर उन्होंने कहा कि ‘मुझे खेद है. मैं माफी मांगती हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola