सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे जज का तबादला, लेकिन 7 दिन तक...

Updated at : 07 Apr 2018 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे जज का तबादला, लेकिन 7 दिन तक...

जोधपुर : काले हिरण के शिकार मामले में जमानत और सजा निलंबित करने के आग्रह वाली सलमान खान की अर्जी पर सुनवाई कर रहे जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश का तबादला कर दिया गया है. राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार जोशी का कल देर रात सिरोही के लिए […]

विज्ञापन

जोधपुर : काले हिरण के शिकार मामले में जमानत और सजा निलंबित करने के आग्रह वाली सलमान खान की अर्जी पर सुनवाई कर रहे जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश का तबादला कर दिया गया है. राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार जोशी का कल देर रात सिरोही के लिए तबादला कर दिया गया.

जोधपुर की सत्र अदालत में उनकी जगह चंद्र कुमार सौंगारा लेंगे. न्यायाधीश जोशी उन 134 न्यायाधीशों में शामिल हैं जिनका उच्च न्यायालय के महापंजीयक ने तबादला किया है. फिलहाल सलमान जोधपुर की सैंट्रल जेल में बंद हैं. उन्‍हें बाड़ा नम्बर दो में रखा गया है और कैदी नंबर 106 दिया गया है.

7 दिन का समय

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा न्यायाधीश के पास खुद को कार्य मुक्त करने के लिए सात दिन का समय होता है और अगर वह ऐसा करते हैं तो सलमान की याचिका पर आज रवींद्र कुमार जोशी फैसला सुना सकते हैं. एक अन्य घटनाक्रम में जिन मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने सलमान को पांच साल कैद की सजा सुनाई थी, उनकी जगह किसी अन्य मजिस्ट्रेट ने ले ली है. खत्री की तैनाती के आदेश अभी नहीं आए हैं.

जेल में काटी दो रातें

वर्ष 1998 में काले हिरण का शिकार करने के मामले में अभिनेता सलमान खान को गुरुवार को निचली अदालत ने दोषी ठहराया था और पांच साल कैद की सजा सुनाई थी. सलमान खान ने जोधपुर केंद्रीय कारागार में अभी तक दो रात काटी हैं. सत्र अदालत ने कल बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की जमानत याचिका पर आज के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था और उसने निचली अदालत से मामले के रिकॉर्ड मांगे थे.

जेल के अंदर सेल्‍फी की अनुमति नहीं

सलमान खान दो दिन से जोधपुर की सेंटर में बंद है और खबरें थी कि वो अंदर जेल स्‍टाफ के साथ सेल्‍फी खिंचवा रहे हैं. इस बाबत जोधपुर जेल के अधि‍कारी का बयान सामने आया है. उन्‍होंने बताया,’ जेल के भीतर कोई मोबाइल फोन या सेफ़ील्स की अनुमति नहीं है, कोई बाहरी भोजन अंदर नहीं आ रहा है, जेल अधिकारियों ने उसे (सलमान खान) भोजन प्रदान किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola