सलमान से मिलने घर से भागकर मुंबई पहुंची 15 साल की लड़की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : मध्य प्रदेश की एक लड़की अपने घर से भागकर मुंबई पहुंची और उसने अपने पसंदीदा अभिनेता सलमान खान से मिलने के लिए यहां बांद्रा में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट की दीवार फांदने की कोशिश की. एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि 15 वर्षीय लड़की को बाद में पुलिस ने पकड़ लिया और उसे […]
विज्ञापन
मुंबई : मध्य प्रदेश की एक लड़की अपने घर से भागकर मुंबई पहुंची और उसने अपने पसंदीदा अभिनेता सलमान खान से मिलने के लिए यहां बांद्रा में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट की दीवार फांदने की कोशिश की. एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि 15 वर्षीय लड़की को बाद में पुलिस ने पकड़ लिया और उसे बाल गृह भेज दिया गया. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंडित ठाकरे ने कहा कि मध्य प्रदेश में भोपाल के समीप बेरासिया शहर की रहने वाली इस लड़की ने बॉलीवुड अभिनेता से मिलने के लिए अपना घर छोड़ दिया था .
उसने बाद में लंबी दूरी तक जाने वाली एक ट्रेन ली और वह कल सुबह यहां बांद्रा टर्मिनल पर पहुंची. यह लड़की सलमान खान के घर का पता जानती थी. मुंबई पहुंचने के बाद वह सीधा बांद्रा उपनगर में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट गई. शुरुआत में उसने एक गेट के जरिए अपार्टमेंट के अंदर घुसने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उसे रोक दिया. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लड़की ने इमारत की दीवार पर चढ़ना शुरू कर दिया लेकिन सुरक्षा गार्डों ने फिर से उसे पकड़ लिया.
सुरक्षा गार्डों ने मामले के बारे में बांद्रा पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद लड़की को बांद्रा पुलिस थाने ले जाया गया. ठाकरे ने बताया कि आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने लड़की की पहचान की और उसके माता- पिता के साथ- साथ उसके गृह नगर में पुलिस को सूचना दी. उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद लड़की को डोंगरी बाल गृह भेजा गया. उसके माता- पिता उसे लेने के लिए मुंबई आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










