ePaper

''कास्टिंग काउच'' पर बोलकर फंसी यह बॉलीवुड एक्ट्रेस, मिला जवाब- झूठ बोल रही हो...

Updated at : 01 Apr 2018 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
''कास्टिंग काउच'' पर बोलकर फंसी यह बॉलीवुड एक्ट्रेस, मिला जवाब- झूठ बोल रही हो...

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत अपने एक बयान के कारण एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, रकुल ने कुछ दिन पूर्व कास्टिंग काउच पर कहा था कि तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कुछ नहीं होता. राकुल के इस बयान के बाद वह अब मुश्किलों में फंसती हुई दिख रहीं हैं. कुछ वक्त पहले […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत अपने एक बयान के कारण एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, रकुल ने कुछ दिन पूर्व कास्टिंग काउच पर कहा था कि तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कुछ नहीं होता. राकुल के इस बयान के बाद वह अब मुश्किलों में फंसती हुई दिख रहीं हैं. कुछ वक्त पहले ‘अय्यारी’ में नजर आयीं इस अभिनेत्री को तेलुगु जगत की मशहूर एक्ट्रेस श्रीरेड्डी और माधवी लता ने आड़े हाथ लेने का काम किया है. उनका कहना है कि रकुल को इंडस्ट्री के बारे में झूठ नहीं बोलना चाहिए.

इंडिया ग्लिट्स की एक रिपोर्ट की मानें तो रकुल के इस बयान पर माधवी ने कहा है कि उन्हें इस मामले पर नये लोगों के बीच जागरुकता फैलानी चाहिए, न कि झूठ बोलना चाहिए. रिपोर्ट्स के अनुसार उनका कहना है कि रकुल के इस बयान के पीछे उनका निजी स्वार्थ है. रकुल ने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का खुलासा नहीं किया. माधवी का मानना है कि रकुल को डर है कि कास्टिंग काउच का विरोध करने पर या अपनी बात रखने पर उनको मुश्‍किल का सामना न करना पड़ जाए. उनको रोल्स मिलने बंद न हो जाए और मौके छिन न जाए.

मामले को लेकर दोनों तेलुगु एक्ट्रेस ने कहा कि टॉलीवुड में ऐसे लोग मौजूद हैं जो कास्टिंग काउच की वजह हैं. उन्होंने यह भी कहा कि रकुल चाहें तो वह उनके नाम भी सबके सामने ला सकतीं हैं. आपको बता दें कि रकुल आखिरी बार फिल्म ‘अय्यारी’ में नजर आयीं थी. उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘यारियां’ से की थी. इसके अलावा राकुल पिछले काफी समय से टॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और उन्होंने टॉलीवुड में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola