ePaper

फरहान अख्तर ने ''हमेशा के लिए'' फेसबुक अकाउंट किया डिलीट

Updated at : 27 Mar 2018 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
फरहान अख्तर ने ''हमेशा के लिए'' फेसबुक अकाउंट किया डिलीट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने आज ऐलान किया कि उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से अपना अकाउंट ‘हमेशा के लिए’ हटा लिया है. फरहान (44) ने ट्विटर पर लिखा, ‘सुप्रभात. आपको सूचित करता हूं कि मैंने अपना फेसबुक अकाउंट हमेशा के लिए हटा लिया है. बहरहाल, सत्यापित ‘फरहान अख्तर लाइव पेज’ अब भी सक्रिय […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने आज ऐलान किया कि उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से अपना अकाउंट ‘हमेशा के लिए’ हटा लिया है. फरहान (44) ने ट्विटर पर लिखा, ‘सुप्रभात. आपको सूचित करता हूं कि मैंने अपना फेसबुक अकाउंट हमेशा के लिए हटा लिया है. बहरहाल, सत्यापित ‘फरहान अख्तर लाइव पेज’ अब भी सक्रिय है.’

बॉलीवुड अभिनेता ने ऐसे समय में अपना फेसबुक अकाउंट हटाया है जब इस दावे पर फेसबुक की आलोचना हो रही है कि ब्रिटिश कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने इस सोशल साइट के पांच करोड़ सदस्यों से जुड़ी जानकारी का गलत इस्तेमाल किया. हालांकि, फरहान ने फेसबुक से अपना अकाउंट हटाने का कारण नहीं बताया है.

डेटा लीक मामला में पिछले कई हफ्तों से सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक विवादों में बनी हुई है. बता दें कि फरहान से पहलेस्पेस एक्स (SpaceX) के सीईओ इओन मास्क, अमेरिकन सिंगर शेर और हॉलीवुड अभिनेता जिम कैरी फेसबुक भी अपना अकाउंट डिलीट कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola