जब ट्विंकल के लिए ऑटो-ड्राइवर बने अक्षय कुमार और…

मुंबई : बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी काफी फेमस है. अक्षय कुमार को अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अपने परिवार के साथ मस्ती करते हुए अकसर देखा जाता है. इस बार वे मस्ती करते हुए पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए ऑटो-ड्राइवर बनें हैं. ट्विंकल खन्ना ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम […]
मुंबई : बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी काफी फेमस है. अक्षय कुमार को अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अपने परिवार के साथ मस्ती करते हुए अकसर देखा जाता है. इस बार वे मस्ती करते हुए पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए ऑटो-ड्राइवर बनें हैं. ट्विंकल खन्ना ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें अक्षय ऑटो चलाते हुए दिख रहे हैं इसके साथ ही ट्विंकल ने फोटो में कैप्शन के माध्यम से बताया कि सुबह के 9 बजे से पहले ही कितने काम निपटा लिए हैं.
ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि मेरा परफेक्ट संडे जो कुछ लोगों को देखने में थोड़ा अजीब लगेगा. सुबह 4 बजे जगना, ढाई घंटे बिना किसी रुकावट के लिखने का समय, अपने प्यारे डॉग के साथ एक वॉक और क्यूट रिक्शा ड्राइवर के साथ मस्ती. सभी काम सुबह 9 बजे से पहले… तस्वीर में अक्षय को ऑटो ड्राइवर की भूमिका में देख फैंस मजेदार कमेंट्स दे रहे हैं.
यहां चर्चा कर दें कि ट्विंकल खन्ना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पैडमैन’ की को-प्रोड्यूसर थीं. फिल्म को दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स ने भी सराहा था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था. फिलहाल अक्षय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










