ePaper

माधुरी को मिली श्रीदेवी की ''शिद्दत'', बेटी जाह्नवी कपूर ने कह दी ये बात

Updated at : 19 Mar 2018 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
माधुरी को मिली श्रीदेवी की ''शिद्दत'', बेटी जाह्नवी कपूर ने कह दी ये बात

मुंबई : ‘टू स्टेट’ निर्देशक अभिषेक वर्मा की आने वाली फिल्म में अब दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित नजर आएंगी. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी और साथ ही फिल्म को अपनी मां के दिल के बेहद करीब बताया. फिल्‍म का […]

विज्ञापन

मुंबई : ‘टू स्टेट’ निर्देशक अभिषेक वर्मा की आने वाली फिल्म में अब दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित नजर आएंगी. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी और साथ ही फिल्म को अपनी मां के दिल के बेहद करीब बताया. फिल्‍म का नाम ‘शिद्दत बताया जा रहा है.

जाह्नवी ने माधुरी और श्रीदेवी की तस्वीर के साथ लिखा, ‘अभिषेक वर्मा की आने वाली फिल्म मेरी मां के दिल के बेहद करीब थी… पापा, खुशी और मैं इस खूबसूरत फिल्म का हिस्सा बनने के लिए माधुरी जी के शुक्रगुजार हैं.’ खबर यह भी है कि फिल्‍म में माधुरी दीक्षित के साथ संजय दत्त लीड रोल में दिख सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/Bgf2XFIB591/

पिछले माह, दुबई में श्रीदेवी (54) की दुर्घटनावश डूबने के कारण मौत हो गई थी. फिल्मकार करण जौहर ने पिछले साल अक्तूबर में निर्देशक अभिषेक के साथ काम करने की घोषणा की थी. साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के सह- निर्माता होंगे. फिल्म के अगले साल 19 अप्रैल को रिलीज होने की संभावना है.

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी आखिरी बार फिलम ‘महानता (1997)’ में नजर आई थी. यानी 21 साल बाद दोनों की जोड़ी फिर एकसाथ नजर आ सकती है. बताया जा रहा है कि ‘शिद्दत’ में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी अहम किरदारों में नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola