चार साल छोटे वरुण धवन से कैटरीना कैफ सीखेंगी डांस की ABCD...!
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2018 2:46 PM
बॉलीवुड के हॉट केक वरुण धवन और ‘टाइगर’ की फेवरेट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, रेमो डिसूजा के साथ एक बड़ी डांस फिल्म में काम करनेवाले हैं. बॉक्स ऑफिस के हिटमैन वरुण धवन का बॉलीवुड में जहां अब तक सौ प्रतिशत का रिकॉर्ड रहा है, वहीं कैटरीना के हिस्से भी कई सारी हिट फिल्में आयी हैं. यह […]
बॉलीवुड के हॉट केक वरुण धवन और ‘टाइगर’ की फेवरेट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, रेमो डिसूजा के साथ एक बड़ी डांस फिल्म में काम करनेवाले हैं.
बॉक्स ऑफिस के हिटमैन वरुण धवन का बॉलीवुड में जहां अब तक सौ प्रतिशत का रिकॉर्ड रहा है, वहीं कैटरीना के हिस्से भी कई सारी हिट फिल्में आयी हैं. यह बात दीगर है कि करियर के लिहाज से कैटरीना वरुण से लगभग 10 साल और उम्र में 4 साल सीनियर हैं.
बहरहाल, वरुण और कैटरीना एक साथ टी-सीरिज कीएकडांस फिल्म में नजर आयेंगे. इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी डांस फिल्म बताया जा रहा है. फिल्म मेकर्स की कोशिश यही है कि अब तक जितनी भी डांस पर फिल्में बनी हैं, यह फिल्म उन सबसे अलग हो.
https://www.instagram.com/p/BgfeVKQg3AD/
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फिल्म की घोषणा कुछ ऐसे की है, कैटरीना कैफ और मैं हम दोनों 8 नवंबर, 2019 को डांस फ्लोर पर तहलका मचाते नजर आयेंगे. जल्द ही और भी एक्साइटिंग न्यूज सुनने को मिलेगी. रेमो सर, मैं और लिजेल ‘एबीसीडी-2’ के समय से ही भारत की सबसे बड़ी डांस फिल्म लाने की तैयारी कर रहे थे और आखिरकार हमें शानदार पार्टनर के तौर पर भूषण कुमार मिले. यह फिल्म 3 डी होगी.
फिल्म का नाम अब तक तय नहीं किया गया है, लेकिन इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा करने वाले हैं, तो मुमकिन है कि यह एबीसीडी के क्रम में ही बनने वाली फिल्म हो.
यह फिल्म अगले साल यानी 2019 में 8 नवंबर को रिलीज होगी और इस फिल्म में रेमो के फेवरेट्स प्रभुदेवा, राघव जुअल, पुनीत पाठक, धर्मेंश येलांडे भी हिस्सा होंगे.
फिलहाल वरुण अपनी फिल्म ‘अक्तूबर’ की रिलीज और ‘सुई धागा’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. वहीं, कैटरीना कैफ शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ और आमिर खान के साथ ‘ठग्स आॅफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










