ePaper

चुपके-चुपके इस एक्‍टर को डेट कर रही हैं नेहा कक्‍कड़!

Updated at : 12 Mar 2018 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
चुपके-चुपके इस एक्‍टर को डेट कर रही हैं नेहा कक्‍कड़!

स्‍टार सिंगर नेहा कक्‍कड़ एकबार फिर सुर्खियां में हैं. नेहा अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं जिसमें वे मलयाली एक्‍ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की कॉपी कर रही हैं. इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले नेहा अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में थी. मीडिया रिपोर्ट्स की […]

विज्ञापन

स्‍टार सिंगर नेहा कक्‍कड़ एकबार फिर सुर्खियां में हैं. नेहा अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं जिसमें वे मलयाली एक्‍ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की कॉपी कर रही हैं. इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले नेहा अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा कक्‍कड़ अभिनेता हिमांश कोहली को डेट कर रही हैं.

नेहा कक्‍कड़ अक्‍सर अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर हिमांश कोहली के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं. हिमांश फिल्‍म ‘यारियां’ से फेमस हुए थे. नेहा ने इस फिल्‍म का गाना ‘ब्‍लू है पानी पानी’ गाया था जो गाना बेहद हिट हुआ था. नेहा ने हिमांश कोहली को सोशल मीडिया पर बर्थडे भी विश किया था.

नेहा और हिमांश की अफेयर की खबरों ने तब और जोर पकड़ा जब किस डे के मौके पर गाल पर किस करते हुए नेहा ने हिमांश के साथ फोटो पोस्‍ट की थी. साथ ही दोनों ने टेड डे भी सेलीब्रेट किया था. हिमांश ने नेहा को बहुत बड़ा टेडी गिफ्ट किया था.

हिमांश ने भी एक पोस्‍ट में लिखा था,’ मुझे याद नहीं कि मैंने पिछली बार कब इतना इंज्‍वॉय किया था. यह लड़की किसी को भी पागल बना सकती है.’ पिछले दिनों नेहा अपनी नयी कार को लेकर सुर्खियों में थी. नेहा ने न्यू कार Mercedes-Benz GLS 350 खरीदी है, जिसकी कीमत 95.72 लाख है. उन्‍होंने कार की तसवीर भी शेयर की थी.

नेहा की प्रोफेशनल लाईफ की बात करें तो वे इन दिनों यंगस्टर्स की पसंद बनी हुई हैं. कुछ दिनों पहले ही उनका गाना ‘छोटे-छोटे पैग’ रिलीज़ हुआ था जो काफी वायरल हुआ था. इसके अलावा ‘मिले हो तुम हमको, माही वे, नैना’ काफी हिट हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola