ePaper

तो इसलिए सलमान खान ने श्रीदेवी के निधन को लेकर नहीं किया कोई ट्वीट

Updated at : 28 Feb 2018 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
तो इसलिए सलमान खान ने श्रीदेवी के निधन को लेकर नहीं किया कोई ट्वीट

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर 71 घंटों के बाद मंगलवार देर रात दुबई से मुंबई लाया गया. रात से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए घर पर फिल्‍मी सितारों का आना-जाना लगा हुआ था. श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई लाने के बाद सबसे पहले बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान दर्शन करने पहुंचे थे. वे देर रात […]

विज्ञापन

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर 71 घंटों के बाद मंगलवार देर रात दुबई से मुंबई लाया गया. रात से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए घर पर फिल्‍मी सितारों का आना-जाना लगा हुआ था. श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई लाने के बाद सबसे पहले बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान दर्शन करने पहुंचे थे. वे देर रात कपूर फैमिली को सांत्‍वना देने उनके घर पहुंचे. सलमान श्रीदेवी की पार्थिव शरीर को देखकर बेहद इमोशनल हो गये.

सलमान खान की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैम जिसमें वे कार में बैठे हुए गमगीन लग रहे हैं. श्रीदेवी के निधन के बाद से ही पूरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई. श्रीदेवी की मौत की खबर के बाद से ही सेलीब्रिटीज लगातार उनसे जुड़ी यादें साझा कर रहे हैं.

लेकिन सलमान खान ने न तो कोई ट्वीट किया और न ही कोई पुरानी यादें साझा की. सलमान ने बाकी सेलेब्‍स की तरह श्रीदेवी की याद में कोई ट्वीट क्‍यों नहीं किया इसकी वजह बताई जा रही है. सलमान अपनी पर्सनल लाईफ को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं.

सलमान का मानना है कि ट्वीट भावना को दर्शाने के लिए सही रास्‍ता नहीं है इसलिए वे लोखंडवाला स्थित श्रीदेवी के घर उनके परिवार से मिलने गये थे. सलमान का कहना है कि कुछ फीलिंग्‍स शेयर नहीं जा सकती. ऐसा ही कुछ किसी करीबी के खोने की फीलिंग है जिसे वे बयां नहीं कर सकते.

बता दें कि श्रीदेवी और सलमान खान एकदूसरे के बेहद करीब थे. श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए सलमान उनके घर पहुंचे तो अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को देखकर भावुक हो गये थे.

सलमान उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जिन्हें श्रीदेवी ने पेंटिंग गिफ्ट की थी. कहा जाता है कि वो सलमान ही थे जिन्होंने श्रीदेवी को और अधिक पेंटिंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया था. बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरे और बच्चों के बाद उन्हें सिर्फ पेंटिंग का शौक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola