ePaper

आखिरी वीडियो में पति बोनी कपूर को गले लगाती दिखी थीं श्रीदेवी...देखें Last Video

Updated at : 26 Feb 2018 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
आखिरी वीडियो में पति बोनी कपूर को गले लगाती दिखी थीं श्रीदेवी...देखें Last Video

अपने दमदार अभिनय, बोलती आंखों, शोख मुस्कान और दिलकश अदाओं से सिने प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. महज 54 साल की उम्र में अभिनेत्री के असामयिक निधन से उनका पूरा परिवार सदमे में है. श्रीदेवी का एक […]

विज्ञापन

अपने दमदार अभिनय, बोलती आंखों, शोख मुस्कान और दिलकश अदाओं से सिने प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. महज 54 साल की उम्र में अभिनेत्री के असामयिक निधन से उनका पूरा परिवार सदमे में है. श्रीदेवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेत्री काला चश्‍मा गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं.

यह वीडियो दुबई का है जहां श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर, दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ दुबई में अपने भतीजे मोहित मारवाह के शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं. इस वीडियो में श्रीदेवी बेहद खुश लग रही थीं और काला चश्‍मा गाने के बीट पर थिरकती नजर आईं.

फिल्‍मफेयर के इंस्‍टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में श्रीदेवी डांस कर रही हैं और फिर उनके पति बोनी कपूर उनके पास आते हैं. श्रीदेवी उन्‍हें लगे लगाती हैं. दोनों एकदूसरे को देखकर मुस्‍कुराते हैं और श्रीदेवी फिर उन्‍हें जोर से गले लगाती हैं.

https://www.instagram.com/p/Bfne91fFae4/

यह वीडियो श्रीदेवी का आखिरी वीडियो है. जिसमें श्रीदेवी और बोनी कपूर की एक खूबसूरत कैमेस्‍ट्री कैद हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola