ePaper

मेहुल चौकसी की गीतांजलि पर कंगना और बिपाशा ने लगाये गंभीर आरोप

Updated at : 22 Feb 2018 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
मेहुल चौकसी की गीतांजलि पर कंगना और बिपाशा ने लगाये गंभीर आरोप

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बाद अब कंगना रनौत और बिपाशा बसु ने मेहुल चौकसी की गीतांजलि पर गंभीर आरोप लगाये हैं. दोनों अभिनेत्रियों ने करार के मुताबिक फीस नहीं देने और उनके साथ अनुबंध का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी को नोटिस भेजा था. […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बाद अब कंगना रनौत और बिपाशा बसु ने मेहुल चौकसी की गीतांजलि पर गंभीर आरोप लगाये हैं. दोनों अभिनेत्रियों ने करार के मुताबिक फीस नहीं देने और उनके साथ अनुबंध का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी को नोटिस भेजा था. कहा था प्रियंका ने हजारों करोड़ के घोटाले के आरोपी पर विज्ञापन के एवज में भुगतान ना करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. वह कंपनी की ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं.

कंगना रनौत के प्रवक्ता ने बताया था कंगना ने साल 2016 में नक्षत्र का इंडॉर्समेंट किया था. गीतांजलि ग्रुप ने अभी तक बकाया फीस नहीं दी. वहीं बिपाशा ने एक लिखित संदेश में कहा, ‘मेरे मैनेजर ने कॉन्ट्रैक्ट की अवधि समाप्त होने के बाद जिली को मेरी पिक्चर्स का इस्तेमाल करने से रोकने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन इसके बावजूद वे विदेश में भी मेरी पिक्चर्स का इस्तेमाल करते रहे. मुझे बहुत से दूसरे इंडॉर्समेंट नहीं मिले.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola