Valentine Day पर ऐश्वर्या राय ने फैंस को दिया तोहफा, ''फन्ने खां'' का फर्स्टलुक जारी

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय एकबार फिर सुर्खियों में हैं. लंबे समय के बाद ऐश्वर्या फिर फिल्मों में इंट्री कर रही हैं. ‘ए दिल है मुश्किल’ के बाद ऐश्वर्या आनेवाली फिल्म ‘फन्ने खां’ में नजर आयेंगी. पिछले काफी समय से वे इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. अब मेकर्स ने उनके किरदार का […]
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय एकबार फिर सुर्खियों में हैं. लंबे समय के बाद ऐश्वर्या फिर फिल्मों में इंट्री कर रही हैं. ‘ए दिल है मुश्किल’ के बाद ऐश्वर्या आनेवाली फिल्म ‘फन्ने खां’ में नजर आयेंगी. पिछले काफी समय से वे इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. अब मेकर्स ने उनके किरदार का पहला लुक जारी कर दिया है. फर्स्टलुक में ऐश्वर्या काफी स्टनिंग और बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव भी लीड रोल में होंगे.
अनिल कपूर ने भी इस फिल्म के लिए अलग लुक धरा है जो लगातार चर्चा में हैं. फिल्म का निर्माण करियार्ज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है. ऐश की फोटो शेयर करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा,’ यहां पर सुंदरियां है और ऐश्वर्या राय बच्चन हमारी शाईनिंग स्टार हैं. #FannyKhan.’ शेयर की गई फोटो में ऐश्वर्या ब्लैक टॉप और आर्मी जैकेट में नजर आ रही हैं.
There are divas and then there is #AishwaryaRaiBachchan.. our shining star! #FanneKhan 😎 pic.twitter.com/3Rh06F0Hpe
— 𝐀𝐥𝐭𝐡𝐚𝐟 𝐇𝐮𝐬𝐬𝐚𝐢𝐧 (@AlthafHussayn) February 13, 2018
बता दें कि फिल्म ‘फन्ने खां’ पूरी तरह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं. फिल्म की कहानी ऑस्कर नॉमिनेटिड फिल्म ‘एव्रीबडी इज फेमस’ से ली गई है. यह फिल्म साल 2000 में बनाई गई थी. इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक पिता अपनी बेटी के सपनों का पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.
फिल्म की कहानी के अनुसार, पिता अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए फेमस सिंगर्स का किडनैप करता है ताकि उसकी बेटी को कोई कंप्टीशन न हो. ऐश्वर्या फिल्म में एक सिंगर के किरदार में नजर आनेवाली हैं. फिल्म 15 जून को रिलीज होगी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म रेस-3 के साथ टकरायेगी.
फिल्म में ऐश और अनिल लगभग 19 साल बाद साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे. इससे पहले दोनों फिल्म ‘ताल’ में नजर आ चुके हैं. फिल्म को अतुल मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं. बतौर फिल्मेकर उनकी यह पहली फिल्म होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




