क्‍या आपने देखा अजय देवगन और इलियाना का ये रोमांटिक सॉन्‍ग, VIDEO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2018 2:53 PM

विज्ञापन

अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की आनेवाली फिल्‍म रेड का नया गाना सानु एक पल चैन रिलीज कर दिया गया है. फिल्‍म का यह नया गाना बेहद रोमांटिक और दिल को छू लेनेवाला है. इस गाने में अजय और इलियाना के प्‍यार भरे रिश्‍ते को दर्शाया गया है. इस गाने को राहत फतेह अली खान […]

विज्ञापन

अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की आनेवाली फिल्‍म रेड का नया गाना सानु एक पल चैन रिलीज कर दिया गया है. फिल्‍म का यह नया गाना बेहद रोमांटिक और दिल को छू लेनेवाला है. इस गाने में अजय और इलियाना के प्‍यार भरे रिश्‍ते को दर्शाया गया है. इस गाने को राहत फतेह अली खान ने गाया है और इसके लिरिक्‍स मनोज मुन्तशिर ने लिखे हैं. वैलेंटाइन डे के कुछ दिन पहले इस गाने को जारी किया गया है.

बता दें कि फिल्‍म के इस गाने को असल में नुसरत फतेह अली खान द्वारा गाया हुआ है. यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था. अब फिर इस गाने को रीक्रिएट किया गया है. इस गाने को तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है. गौरतलब है कि इससे पहले अजय और इलियाना की फिल्म ‘बादशाहो’ के लिए नुसरत फतेह अली खान की ही कव्वाली ‘मेरे रश्के कमर’ को भी रीक्रिएट किया जा चुका है.

बता दें कि रेड में अजय देवगन एक ईमानदार इनकम टैक्‍स ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. इस फिल्‍म का निर्देशन राज कुमार गुप्‍ता ने किया है. फिल्‍म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्‍णन कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने मिलकर किया है. फिल्‍म 16 मार्च को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola