ePaper

क्‍या हार्दिक पांड्या को डेट कर रही हैं एली अवराम? एक्‍ट्रेस ने दिया ये जवाब

Updated at : 12 Feb 2018 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍या हार्दिक पांड्या को डेट कर रही हैं एली अवराम? एक्‍ट्रेस ने दिया ये जवाब

पिछले कुछ दिनों से भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और मॉडल-एक्‍ट्रेस एली अवराम की डेटिंग की खबरें आ रही है. दोनों की अफेयर की अफवाहों को हवा तब लगी जब एली अवराम, हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या की शादी में नजर आई. दोनों की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी […]

विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और मॉडल-एक्‍ट्रेस एली अवराम की डेटिंग की खबरें आ रही है. दोनों की अफेयर की अफवाहों को हवा तब लगी जब एली अवराम, हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या की शादी में नजर आई. दोनों की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद ऐसे कयास लगाये जाने लगे कि दोनों के बीच कुछ तो है. लेकिन अब एली अवराम ने हार्दिंक संग डेटिंग की खबरों पर अपनी चुप्‍पी तोड़ी है. उन्‍होंने हार्दिक को अपना अच्‍छा दोस्‍त बताया है. जानें एली ने क्‍या कहा…

पिंकविला को दिये गये अपने इंटरव्‍यू में एली ने हार्दिक संग अपने लिंकअप की खबरों पर कहा,’ हम दोनों अच्‍छे दोस्‍त हैं. एकदूसरे के साथ हमारा नाम जुड़ना आम बात है, क्‍योंकि जब आप फेमस हो जाते हो तो आपके बारे में ऐसी बातें होना लाजिमी है. यहां हर किसी के बारे में बातें होती रहती हैं. इन अफवाहों को रोकने के लिए हम कुछ नहीं कर सकते हैं.’

इंटरव्यू में एली ने आगे कहा,’ अगर पर्सनल लाईफ पर बात करें तो मैं अपनी पर्सनल लाईफ पर प्रोफेशनली बात नहीं करना चाहती हूं. लोगों को जो सोचना है वे उसे ही सच मानते है. फिर चाहे मैं कितनी ही बार क्‍यों न कह लूं कि हार्दिक और मेरे बीच अच्‍छी दोस्‍ती है. इस तरह की बातें बनाने वालों को यही लगेगा कि मैं झूठ बोल रही हूं.’ एली ने रिलेशनशिप से जुड़ी अफवाहों पर एक किस्‍सा भी सुनाया.

उन्‍होंने बताया कि,’ एक बार मैं अपने भाई के साथ डिनर करके रेस्‍टोरेंट से निकल रही थी. दूसरे दिन अखबारों में मेरी फोटो के साथ भाई को नया ब्‍वॉयफ्रेंड बताकर खबरें छप गईं.’ एली ने यह भर बताया कि कई लोग मेरी रिंग फिंगर में अगूंठी देखकर यह सोच लेते हैं कि मैंने सगाई कर ली है. लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं कि मैं बचपन से रिंग फिंगर में अंगूठी पहनती हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola