ePaper

आर्यन के बाद अब शाहरुख की बेटी का Video Viral, दोस्‍त संग इस अंदाज में दिखीं

Updated at : 08 Jan 2018 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
आर्यन के बाद अब शाहरुख की बेटी का Video Viral, दोस्‍त संग इस अंदाज में दिखीं

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार शाहरुख खान की बेटी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अक्‍सर वे अपने स्‍टाइल और ग्‍लैमरस लुक के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं. सुहाना के भी ढेरों फैंस है जो उन्‍हें फॉलो करते हैं. हाल ही में सुहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार शाहरुख खान की बेटी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अक्‍सर वे अपने स्‍टाइल और ग्‍लैमरस लुक के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं. सुहाना के भी ढेरों फैंस है जो उन्‍हें फॉलो करते हैं. हाल ही में सुहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में सुहाना अपने क्‍लासरूम में नजर आ रही हैं जिसमें उनके साथ उनकी दोस्‍त भी हैं. वहीं कैमरे को देखते ही सुहाना अपने बालों को नजाकत के साथ झटकती हैं और फिर हंसती हुईं दिख रही हैं. फिलहाल यह वीडियो कब का है इसका पता नहीं चल पाया है. सुहाना अक्‍सर पापा और अपनी मॉम गौरी खान संग स्‍पॉट की जाती हैं.

इसके अलावा पार्टी करने की भी शौकीन हैं. अक्‍सर वे अपनी गर्ल गैंग के साथ आउटिंग करती या पार्टी इंज्‍वाय करती नजर आती हैं. पिछले दिनों सुहाना एक शादी फंक्‍शन में देसी लुक में नजर आई थीं जिसकी फोटोज खूब वायरल हुई थीं. बता दें कि सुहाना इन दिनों लंदन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं. वे अक्सर छुट्टियों में इंडिया आती रहती हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=AD2NjLzlIdo

सुहाना से पहले शाहरुख के बेटे आर्यन खान का भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे क्‍लासरूम में नजर आये थे. इस वीडियो में आर्यन गाना गाते नजर आ रहे हैं. शाहरुख के तीनो बच्‍चे आर्यन, सुहाना और अबराम की फोटोज़ और वीडियोज़ अक्‍सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. अबराम भी अपनी क्यूटनेस के कारण अक्‍सर लाइमलाइट में रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola