OMG : जूही चावला के दीवाने थे इमरान फिर रिंग पहनाकर की सगाई!
Updated at : 14 Nov 2017 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड की सिंपल और खूबसूरत एक्ट्रेस जूही चावला अपने समय की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. जूही ने अपने कैरियर की शुरुआत 1986 में फिल्म सल्तनत से की थी. हालांकि उन्हें फिल्म कयामत से कयामत से पहचान मिलीं. आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा. बता दें […]
विज्ञापन
बॉलीवुड की सिंपल और खूबसूरत एक्ट्रेस जूही चावला अपने समय की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. जूही ने अपने कैरियर की शुरुआत 1986 में फिल्म सल्तनत से की थी. हालांकि उन्हें फिल्म कयामत से कयामत से पहचान मिलीं. आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा. बता दें कि आमिर खान के भांजे इमरान खान जूही से सगाई भी कर चुके हैं.
अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? इमरान तो जूही से काफी छोटे हैं तो आपको बता दें कि ये सब सीरियसली नहीं बल्कि मजाक में हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बात का खुलासा खुद इमरान भी कर चुके हैं.
दरअसल, ये बात उस वक्त की है जब इमरान मामा आमिर खान और जूही चावला की फिल्मों की शूट पर आमिर के साथ जाते थे. इमरान, जूही के बड़े फैन थे और उन्हें जूही बहुत पसंद थीं. इमरान ने फिर एक बार सेट पर जूही को प्रपोज कर दिया और उन्हें रिंग पहना दी. जूही ने भी छोटे इमरान की रिंग एक्सेप्ट कर ली. बस यही है दोनों की सगाई की बात. उस समय इमरान की उम्र कम से कम 4 साल थी.
खबरों के मुताबिक इमरान ने खुद एक बार इंटरव्यू के दौरान कहा था, जब मैं 4 साल का था तब मैंने उन्हें प्रपोज किया और सगाई के तौर पर एक अंगूठी भी दी थी. उन्होंने भी एक्सेप्ट कर लिया था, लेकिन 4 दिन बाद उन्होंने वो अंगूठी वापस भी कर दी थी. जूही के पति जय मेहता के साथ पहली मुलाकात साउथ अफ्रीका में हुई थी. खबरों के मुताबिक फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन ने कराई थी.
इस मुलाकात के बाद जय मेहता की पहली पत्नी का प्लेन क्रेश में देहांत हो गया. इस दौरान जूही ने दोस्त की तरह जय मेहता का पूरा ध्यान रखा और उनको सपोर्ट किया. फिर कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने शादी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




