लता मंगेशकर सम्मान से नवाजे गये ऊषा खन्ना, उदित नारायण और अनु मलिक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2017 9:45 PM
इंदौर : संगीत की दुनिया की मशहूर हस्तियों ऊषा खन्ना, उदित नारायण और अनु मलिक को गुरुवार रात यहां मध्यप्रदेश सरकार के राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा गया. प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया और संस्कृति राज्य मंत्री सुरेंद्र पटवा ने भव्य समारोह में तीनों हस्तियों को इस सम्मान से अलंकृत किया. यह अलंकरण […]
इंदौर : संगीत की दुनिया की मशहूर हस्तियों ऊषा खन्ना, उदित नारायण और अनु मलिक को गुरुवार रात यहां मध्यप्रदेश सरकार के राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा गया. प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया और संस्कृति राज्य मंत्री सुरेंद्र पटवा ने भव्य समारोह में तीनों हस्तियों को इस सम्मान से अलंकृत किया. यह अलंकरण समारोह चार साल के अंतराल के बाद लता की जन्मस्थली में आयोजित हुआ.
ग्वालियर में जन्मीं प्रसिद्ध संगीतकार ऊषा खन्ना को वर्ष 2012-13 के लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा गया. उन्होंने कहा, मैं मध्यप्रदेश की बेटी हूं. लेकिन मुझे यह सम्मान देर से मिला. हालांकि, मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे यह सम्मान मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










