पति संग ऑटोरिक्‍शा की सवारी करती नजर आईं #EshaDeol, देखें तसवीर...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2017 12:39 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल पिछले दिनों अपनी गोदभराई और पति भरत तख्‍तानी संग दोबारा शादी करने को लेकर सुर्खियों में थी. इस फंक्‍शन की कई तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. अब ईशा एकबार फिर अपनी एक तसवीर को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल इस तसवीर में ईशा और भरत ऑटोरिक्‍शा में नजर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल पिछले दिनों अपनी गोदभराई और पति भरत तख्‍तानी संग दोबारा शादी करने को लेकर सुर्खियों में थी. इस फंक्‍शन की कई तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. अब ईशा एकबार फिर अपनी एक तसवीर को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल इस तसवीर में ईशा और भरत ऑटोरिक्‍शा में नजर आ रहे हैं. ये तसवीर उन्‍होंने खुद अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वे पति‍ संग खूब इंज्‍वॉय करती नजर आ रही हैं. साथ ही ईशा अपनी प्रेग्‍नेंसी टाईम को खूब इंज्‍वॉय कर रही हैं.

ईशा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा,’ विसर्जन के दिन भरत के साथ लंच डेट के बाद हम रिक्शा से घर पहुंचे.’ उन्‍होंने कई सारे हैशटैग #Mumbai Meri jaan #BhaiKaJalwa #CoolBreeze #BackToBasics #RickshawRides #Hubby&me #LunchDate का इस्‍तेमाल किया है. ईशा देओल पिछले काफी से फिल्‍मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वे लगातार अपनी फोटोज़ शेयर करतर रहती हैं. उन्‍होंने बेबे बंप के साथ भी अपनी कई खूबसूरत तसवीरें पोस्‍ट की हैं.

https://www.instagram.com/p/BYp1pmbhdGc/

ईशा ने दोबारा शादी करने की वजह का खुलासा करते हुए कहा था कि जब 29 जून, 2012 को उनकी शादी हुई थी तब उनकी मां (हेमा मालिनी) पे तिरुपति से पंडित बुलाये थे जो सिर्फ तमिल बोल रहे थे और हमारे परिवार और दोस्‍तों के कुछ समझ नहीं आया था. ऐसे में ईशा ने मुंबई मिरर को बताया कि इस बार हम सिंधी पंडित लायेंगे जो हिंदी में बोलेंगे ताकि मेरे ससुराल के लोग भी समझ सकें.

ईशा ने अपने एक इंटरव्‍यू में कहा कि, समय के साथ-साथ मेरा और भरत का रिश्‍ता गहरा हो गया है. मैं जो भी करती हूं भरत हमेशा मेरी सराहना करते हैं. मैं कभी इसे बदलना नहीं चाहती. मेरी जिंदगी बहुत खूबसूरत है.’ सोहा के बाद अब दर्शक बेसब्री से ईशा के बेबी शॉवर के तसवीरों का इंतजार कर रहे हैं. ईशा देओल आखिरी बार साल 2015 की एक हिंदी फिल्‍म और तेलुगू फिल्‍म में नजर आई थी. ईशा ‘धूम’, ‘नो इंट्री’, ‘क्‍या दिल ने कहा’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘LOC कारगिल’ और ‘काल’ जैसी कई फिल्‍मों में नजर आ चुकी है. ईशा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola