ePaper

अपनी अगली फिल्‍म में पियानो प्लेयर का किरदार निभायेंगे आयुष्मान खुराना

Updated at : 31 Aug 2017 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
अपनी अगली फिल्‍म में पियानो प्लेयर का किरदार निभायेंगे आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना सिल्वर स्क्रीन पर पियानो प्लेयर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. आयुष्मान खुराना की हाल ही में फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ प्रदर्शित हुई है. फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत कामयाबी मिली है. आयुष्मान अब श्रीराम राघवन की अगली फिल्म में अभिनय करने जा रहे हैं. आयुष्मान ने बताया कि […]

विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना सिल्वर स्क्रीन पर पियानो प्लेयर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. आयुष्मान खुराना की हाल ही में फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ प्रदर्शित हुई है. फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत कामयाबी मिली है. आयुष्मान अब श्रीराम राघवन की अगली फिल्म में अभिनय करने जा रहे हैं. आयुष्मान ने बताया कि वह इस फिल्म में पूरी तरह से ग्रे शेड में होंगे और ऐसा किरदार उन्होंने अभी तक नहीं निभाया है.
उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म में एक पियानो प्लेयर के किरदार में होंगे. आयुष्मान ने बताया कि फिल्म में पियानो प्लेयर की भूमिका के लिये वह तैयारी भी कर रहे हैं. उन्होंने पियानो क्लास लेना शुरू किया है. आयुष्मान ने बताया कि उन्हें हमेशा से चाहत रही है कि वह किसी ऐसी फिल्म का हिस्सा बनें जिसमें उन्हें एक्सपेरिमेंट करने के मौके मिले. आने वाली फिल्म वैसी ही होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola