TRAILER : #PosterBoys का ट्रेलर रिलीज, सनी-बॉबी-श्रेयस की ”नसबंदी” से जुड़ी है यह फिल्म… जानें कैसे

सनी देओल, बॉबी देओल, श्रेयस तलपड़े स्टारर फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ का पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. बता दें, इस फिल्म से श्रेयस तलपड़े निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं. यह एक कॉमेडी फिल्म है. यह फिल्म तीन आदमियों के जीवन पर आधारित है, जिनकी जिंदगी उस दिन बदल जाती है, जब […]
सनी देओल, बॉबी देओल, श्रेयस तलपड़े स्टारर फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ का पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. बता दें, इस फिल्म से श्रेयस तलपड़े निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं. यह एक कॉमेडी फिल्म है.
यह फिल्म तीन आदमियों के जीवन पर आधारित है, जिनकी जिंदगी उस दिन बदल जाती है, जब उन्हें पता चलता है कि वो एक नसबंदी प्रोग्राम के पोस्टर ब्वॉयज हैं.
कुछ दिनों पहले फिल्म कापोस्टर भी रिलीज किया गया था, जिसपर लिखा था- हमने नसबंदी करा ली, आप भी करा लो.’ इससे लग रहा है कि फिल्म में यही अहम मुद्दा होगा.
इस पोस्टर में सनी, बॉबी और श्रेयस तलपड़े का फर्स्ट लुक सामने आया था. इस फिल्म के पोस्टर में सारे एक्टर्स कार्टून स्टाइल में दिख रहे हैं. साथ ही तीनों अपनी बॉडी दिखा रहे हैं. इस फिल्म के जरिये श्रेयस डायरेक्शन में डेब्यू करेंगे. यह फिल्म 8 सितंबर को रिलीज होगी.
पोस्टर के साथ फिल्म का ट्रेलर भी बहुत मजेदार लग रहा है. यह फिल्म तीन पुरुषों के जीवन में घटी घटनाओं के चारों ओर घूमती है, जिनका नाम गलती से पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने वाले पोस्टर पर आ जाता है. फिर ये सोरे कैसे उससे निकलते हैं, फिल्म में इन सब के बीच की कहानी है.
‘पोस्टर बॉयज’ दरअसल 2014 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘पोश्टर बाॅर्इज’ की रीमेक है. इस फिल्म को श्रेयस तलपड़े ने प्रोड्यूस किया था. अब इस फिल्म के रीमेक को श्रेयस डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में सोनाली कुलकर्णी, लारा दत्ता और उर्वशी रौतेला ने भी काम किया है. यह फिल्म 8 सितंबर को रिलीज होगी.
यहां देखें ट्रेलर –
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










